वीडियो: दोस्ती के लिए...37 लाख की गाड़ी में रोड किनारे बेकरी प्रोडक्ट बेच रहा था शख्स, सच्चाई पता चली तो चौंक गए लोग

लक्जरी कार की डिक्की से बेकरी प्रोडक्ट बेचते हुए दिखाने वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. गुरुग्राम के सेक्टर 31 में शूट किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि सड़क किनारे दुकान खोल कर खड़ा शख्स जर्मनी से लौटा मेडिकल रिसर्च साइंटिस्ट है.

Published date india.com Published: April 13, 2026 2:57 PM IST
(वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट)
(वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट)

Viral Video: ऐसे समय में जब लोगों के पास दोस्तों से मिलना तो छोड़िए बात करने का भी समय नहीं है, तब गुरुग्राम में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर लोग चौंक गए. हुआ ये कि लोगों ने गुरुग्राम में एक शख्स को लक्जरी कार में डिक्की से बेकरी प्रोडक्ट बेचते हुए देखा. लोगों में ये जानने की उत्सुकता हुई कि आखिर इतनी महंगी गाड़ी में कोई रोड किनारे बिस्किट और कुकीज क्यों बेच रहा है?

वीडियो का सच क्या है?

लक्जरी कार की डिक्की से बेकरी प्रोडक्ट बेचते हुए दिखाने वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. गुरुग्राम के सेक्टर 31 में शूट किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि सड़क किनारे दुकान खोल कर खड़ा शख्स जर्मनी से लौटा मेडिकल रिसर्च साइंटिस्ट है. इस शख्स ने अपने अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए यह कदम उठाया है.

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने कहा, “37 लाख की गाड़ी है. भाई, जर्मनी में मेडिकल रिसर्च साइंटिस्ट है. अब अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए यह अपनी 37 लाख की गाड़ी में पीछे से डिग्गी खोलकर सामान बेच रहे हैं.”

देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद कुछ न्यूज साइट्स ने सामान बेच रहे शख्स से संपर्क करने की कोशिश की. पता चला कि शख्स का नाम अवधेश है. ये भी सामने आया कि वह पिछले तीन सालों से जर्मनी में मेडिकल रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे और फिलहाल उन्होंने अपनी नौकरी से ब्रेक लिया हुआ है.

दोस्त का बिजनेस सेट करने में कर रहे हैं मदद

अवधेश अपने दोस्त को एक छोटा सा फूड बिजनेस शुरू करने में मदद कर रहे हैं. इसका नाम है चटकारा ऑन व्हील्स. इसके लिए वह अपनी कार को एक टेम्पररी स्टॉल की तरह इस्तेमाल करके बेकरी प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं. अवधेश ने बताया कि जब उनके दोस्त का बिजनेस सेट हो जाएगा तो वह वापस जर्मनी चले जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 से 6 महीने भी लग सकते हैं. अवधेश ने कहा कि अभी उनका फोकस दोस्त को एक पक्की इनकम का जरिया बनाने में मदद करने पर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.