Prank Video: बर्थडे केक की जगह किंग कोबरा ले आए दोस्त, जैसे ही खोला मच गई भगदड़

Prank Video: दोस्तों ने अपने सबसे खास दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया. मगर इसमें बर्थडे ब्वॉय के लिए केक की जगह किंग कोबरा लाया गया. इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है.

Published date india.com Updated: October 5, 2025 9:47 AM IST
Snake Video
बर्थडे पर दोस्तों ने किया गजब का मजाक.

Prank Video: सोशल मीडिया पर प्रैंक से जुड़ा एक ऐसा वीडियो शेयर हुआ है जो किसी के भी होश उड़ा देगा. इसमें दोस्तों ने अपने ही दोस्त के साथ ऐसा मजाक किया जिसके बारे सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल दोस्तों ने अपने सबसे खास दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया. मगर इसमें बर्थडे ब्वॉय के लिए केक की जगह किंग कोबरा लाया गया. इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है.

केक की जगह ले आए कोबरा

इसमें देखेंगे बर्थडे ब्वॉय दोस्तों से चारों तरफ से घिरा है. जश्न का माहौल है. केक लाया जाता है. दोस्तों का सेलिब्रेशन देखकर बर्थडे ब्वॉय बहुत खुश नजर आता है. अब केक काटने के लिए बॉक्स खोला जाता है. मगर जैसे ही बॉक्स खोला गया, उसमें से केक की जगह किंग कोबरा बाहर निकलता है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे केक की जगह किंग कोबरा देखकर दोस्तों में ही भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. हर कोई कोबरा से बचने के लिए गोली की रफ्तार से भागता हुआ नजर आता है. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर Cinema_Reactology नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.