Funny Video: नाव में बैठते ही उतार दिए आधे यात्री, शख्स ने जो किया पेट पकड़कर हंसेंगे | देखें वीडियो

Funny Video: इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह शख्स नाव पर चढ़ते ही सबको पानी में पलट देता है. जो हुआ खूब हंसी आएगी.

Published date india.com Published: October 8, 2025 12:52 PM IST
Funny Video
नजारा देख लोटपोट हुए लोग

Funny Video: सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो खूब देखे जाते हैं. इनमें घटने वाली घटनाएं खूब हंसाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की हरकत ने सबको लोटपोट कर दिया. वीडियो में एक शख्स की जल्दबाजी ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि वो खुद तो पानी में गिरा ही, साथ में कुछ और यात्रियों को भी लेकर डुबकी लगवा दी. इस मजेदार घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

दौड़कर लगाई नाव पर छलांग

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि नदी किनारे एक नाव लगी है जिसमें यात्री सवार हो रहे हैं. नाव लगभग चलने ही वाली थी कि तभी दूर से एक शख्स दौड़ते हुए आता है और आवाज देता है कि उसे भी जाना है. नाव रुकती नहीं, लेकिन वह आदमी अपनी पूरी ताकत लगाकर कूदता है ताकि किसी तरह नाव पर चढ़ सके. लेकिन उसकी हीरो जैसी एंट्री भारी पड़ जाती है. वह सीधे नाव पर तो पहुंचता है, लेकिन संतुलन नहीं बना पाता और नाव को डगमगा देता है. इस झटके से नाव का एक हिस्सा पलटता है और उसमें बैठे कुछ यात्री भी पानी में गिर जाते हैं.

इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं वीडियो को:

सबको पानी में गिराया

इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई कह रहा है, ‘भाई तूने तो नाव की वाट लगा दी,’ तो कोई लिख रहा है, ‘ये थी साल की सबसे खतरनाक एंट्री.’ कई लोगों ने इसे टाइटैनिक सीन से भी जोड़ दिया और लिखा, ‘जब जिंदगी में ड्रामा कम हो तो ऐसे कूदो.’ वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है और लगातार इस पर मीम्स बन रहे हैं. साफ कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भर मालूम होता है. इसे fati.taanz नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.