Funny Video Today Bachhon Ne Dikha Funny Talent Class Ka Video Google Trends Teacher Asked Little Students To Show Their Talent See What Happened Next Everyone Laugh
Funny Video Today: टीचर ने कहा अपना टैलेंट दिखाओ, मगर छात्रों ने जो किया पूरी क्लास लोटपोट हो गई | देखें वीडियो
Funny Video Today: इसमें टीचर चार छात्रों को बुलाती हैं और अपना टैलेंट दिखाने के लिए कहती हैं. इसके बाद छात्र जो कुछ करते हैं देखकर पेट पकड़कर हंस पड़ेंगे.
Funny Video Today: सोशल मीडिया पर एक क्लासरूम का मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला टीचर बच्चों से कहती हैं, ‘जो भी टैलेंट है, दिखाओ.’ इस पर क्लास के चार छोटे-छोटे छात्र एक-एक कर सामने आते हैं. पहला बच्चा सामने आता है और डॉग यानी टॉमी की आवाज निकालता है. उसकी आवाज सुनकर पूरी क्लास ठहाके लगाने लगती है. उसके बाद जैसे ही दूसरा बच्चा आता है, वो कुछ और ही यूनिक आवाज निकालता है, जिससे सभी और भी जोर से हंस पड़ते हैं. इसी तरह बाकी दो बच्चों की एक्टिंग भी इतनी मजेदार होती है कि पूरा माहौल हंसी से गूंज उठता है.
बच्चों ने दिखाया ऐसा टैलेंट
आगे देख सकते हैं कि तीसरे नंबर पर आया बच्चा बड़े डॉग की आवाज निकालता, है और आखिरी बच्चा तो जैसे डॉग की पिटाई होने की एक्टिंग करता है. उसकी चीखने जैसी आवाज देखकर सबकी हंसी नहीं रुकती. बच्चों का यह टैलेंट और उनकी मासूमियत लोगों को खूब पसंद आ रही है. बैकग्राउंड में क्लास के बाकी बच्चों की हंसी और टीचर की मुस्कान भी साफ नजर आती है. वीडियो छोटा जरूर है , लेकिन सबका मनोरंजन कर रहा है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज से शेयर किया गया है. कैप्शन भी उतना ही मजेदार है, ‘जब टीचर ने बोला टैलेंट दिखाओ और बैकबेंचर्स ने क्या किया.’ इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स में अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ‘ये वीडियो देखकर मेरी बचपन की क्लास याद आ गई’ तो किसी ने कहा, ‘बच्चों की ये क्रिएटिविटी तो ऑस्कर के लायक है.’ मजेदार बात ये है कि वीडियो न सिर्फ बच्चों की मासूम हरकतों को दिखाता है, बल्कि ये भी बताता है कि असली खुशी छोटी-छोटी बातों में होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.