Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कई बार ऐसे भी नजारे सामने आते हैं जो लोटपोट कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है. इसे देखकर लोग पेट पकड़कर हंस रहे हैं. यह वीडियो नन्हे बंदर से जुड़ा है. वीडियो में बंदरिया और उसके नन्हे बच्चे ऐसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जो किसी कॉमेडी सीन से कम नहीं लगतीं. यही वजह है कि ये वीडियो कुछ ही समय में लाखों बार देखे जा चुके हैं और हजारों लोग इन्हें लाइक कर चुके हैं. जानवरों की मासूम और शरारती हरकतें लोगों को हमेशा आकर्षित करती हैं और यह वीडियो भी उसी का बेहतरीन उदाहरण है.
बंदर ने की ऐसी हरकत
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदरिया आराम से पेड़ पर बैठी हुई है. तभी उसका एक छोटा सा बच्चा उछलकर सीधे मां की पीठ पर जा बैठता है. यह नजारा इतना प्यारा लगता है कि देखने वाले मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते. इसी दौरान पास ही पेड़ पर मौजूद एक और बंदरिया का बच्चा ऐसी फनी हरकतें करने लगता है, जिसे देखकर हंसी आ जाती है. कभी वह सामने की ओर देखता है तो कभी उल्टा होकर झांकता है. उसके हाव-भाव और अंदाज इतने मजेदार होते हैं कि वीडियो देखते ही यूजर्स खिलखिलाकर हंस रहे हैं.
बंदर से जुड़ा यह वीडियो को monkeyjungleclub नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इसे देखकर नेटिजन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘गजब का सीन है ये.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘बंदर की हरकतें खूब हंसा रही हैं.’ इस वायरल वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.