बाइक चोर भैंसे का वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे. (Photo/Instagram)
Chor Ka Funny Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी रिहायशी कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर अचानक दो भैंसे दौड़ते हुए नजर आते हैं. भैंसों को इस तरह तेजी से भागते देख सड़क पर मौजूद लोग घबरा जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर हटकर सुरक्षित दूरी बना लेते हैं.
बाइक चोर निकला भैंसा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों भैंसे काफी उग्र अंदाज में गली से गुजरते हैं. इसी दौरान एक भैंसे के गले में बंधी रस्सी सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में फंस गई. आमतौर पर ऐसी स्थिति में बाइक गिर जाती है या रस्सी टूट जाती है, लेकिन यहां मामला कुछ अलग ही हो गया. ताकतवर भैंसा बिना रुके आगे बढ़ता रहता है और बाइक को रस्सी में फंसे-फंसे अपने साथ घसीटते हुए ले जाता है.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि भैंसा बाइक को ऐसे खींचकर भाग रहा है, जैसे वह कोई हल्का-फुल्का खिलौना हो. कुछ ही सेकंड में बाइक सड़क पर घिसटती हुई काफी दूर तक चली जाती है. यह नजारा देखकर लोग पहले तो सन्न रह जाते हैं, फिर बाद में इस पर हंसी भी नहीं रोक पाते.
Add India.com as a Preferred Source
क्या बोले नेटिजन्स
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही नेटिजन्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘भैंसा अब बाइक चोर बन गया है. वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘सबसे ताकतवर चोर’ तक कह डाला. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि ‘आजकल चोरी के तरीके भी काफी क्रिएटिव हो गए हैं.’
हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि आवारा पशुओं का इस तरह सड़कों पर दौड़ना कितना खतरनाक हो सकता है. अगर उस समय कोई व्यक्ति बाइक के पास खड़ा होता या सड़क पर भीड़ होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल यह सीसीटीवी फुटेज लोगों के लिए हंसी और हैरानी का कारण बना हुआ है. भैंसे द्वारा बाइक टचुरानेट का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर शेयर कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.