Funny Video: बच्चे को पढ़ाने की गलती कर बैठा मदरसा टीचर, पर जो हुआ सोच नहीं सकते आप | देखिए

Funny Video Today: वीडियो करीब तीन के बच्चे और मदरसा टीचर से जुड़ा है, जिसमें ऐसा कुछ होता है कि पेट पकड़कर हंसेंगे. मजेदार वीडियो कुछ ही समय हजारों बार देखा जा चुका है और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

Published date india.com Published: January 31, 2022 9:22 AM IST
Funny Video Today

Funny Video Today: इंटरनेट की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है. यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो अपलोड भी किए जाते हैं जो आते ही छा जाते हैं. मगर इनमें भी कुछ इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देखकर हंसी तक कंट्रोल नहीं होती. अभी एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है. वीडियो करीब तीन के बच्चे और मदरसा टीचर से जुड़ा है, जिसमें ऐसा कुछ होता है कि पेट पकड़कर हंसेंगे. मजेदार वीडियो कुछ ही समय हजारों बार देखा जा चुका है और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

बच्चे के सामने टीचर भी हार गया

वायरल हो वीडियो किसी मदरसे का मालूम होता है जहां एक छोटा बच्चा भी तालीम लेने पहुंचा है. यहां टीचर और स्टूडेंट के बीच ऐसा संवाद होता है देखकर हंसी नहीं रुकती. दरअसल टीचर बच्चे को अपने साथ पढ़ने के लिए कहते हैं. वो शुरू में अलिफ बा, ता, सा कहते हैं और बच्चा भी इसे साथ-साथ दोहराता है. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार भी है.

टीचर फिर बच्चे से कहते हैं अब सुना… फिर बच्चा भी बोल पड़ता है- सुना… टीचर कहते हैं तू सना, फिर बच्चा भी यही दोहराता है. टीचर फिर कहते हैं- अरे तू सुना. बच्चा इस बार भी यही दोहराता है. टीचर अब कहते हैं- अच्छा पढ़… मजेदार है कि बच्चा एक बार फिर यही दोहराता है.  फ्रेम में इसके बाद जो कुछ होता है सबसे ज्यादा मजेदार है.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by GiDDa CoMpAnY (@giedde)

वीडियो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया में जमकर देखा जा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर giedde नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है. वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.