Funny Video: रील के चक्कर में अपनी रेल बनवा बैठी महिला, नजारा देखकर पूरा दिन हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो

Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे रील शूट करने के लिए महिला रसोई में पहुंच गई और डांस करने लगी. मगर तभी जो कुछ हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Published date india.com Updated: January 12, 2026 3:42 PM IST
Girl funny Video
रील बना रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)

Women Funny Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में आज हर कोई खुद को मशहूर बनाने की कोशिश में जुटा है. इसके लिए युवाओं से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक वो सबकुछ करते हैं जिससे लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया जा सके. इस क्रम में कभी-कभी वो खुद को भी नुकसान पहुंचा बैठते हैं. अभी एक महिला से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें महिला ने यूनिक रील शूट करने के लिए ऐसी लोकेशन चुनी जो बाद में उसे के लिए मुसीबत बन गई. यानी महिला अनोखे रील शूट करने के चक्कर में खुद की ही रेल बनवा बैठी.

सिर पर बाल क्यों नहीं रखते योगी आदित्यनाथ, बचपन में टीचर ने कह दी थी एक बात

रसोई में रील शूट करना पड़ा भारी

बरहाल महिला से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसमें देखेंगे कि महिला रसोई के अंदर रील शूट करने का प्लान बनाती है. इसके लिए रसोईघर के ठीक सामने कैमरा फिट कर दिया. अब बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है वो चौंकाता भी है और हंसी भी बहुत आती है. इसमें देखेंगे कि गाना शुरू होते ही महिला कूदकर रसोई में पहुंचती है और स्लैब के ऊपर खड़ी हो गई. वो वहीं खड़े होकर डांस करती है. कुछ सेकंड डांस के बाद वो नीचे उतरती है. 

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Neha Shakya (@nehashakya706)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मगर इस क्रम में उसका हाथ चूल्हे पर रखे गर्म बर्तन पर जा लगा. हाथ लगा तो उसमें रखा गर्म पानी से महिला का हाथ जल गया. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसमें महिला की बेवकूफी देखकर पूरा दिन हंसी नहीं रुकेगी. हालांकि बाद में महिला ने किसी तरह खुद को संभाला और कैमरा ऑफ किया. मालूम हो रसोई में रील शूट करते हुए महिला का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर nehashakya706 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.