Funny Video Today: राह चलते लोगों से लड़की ने किया ऐसा प्रैंक, चाहकर भी हंसी नहीं रोक पाएंगे | देखें वीडियो

Funny Video Today: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लड़की सड़क पर लोगों से प्रैंक कर रही है. इसे देखकर सबकी हंसी छूट रही है.

Published date india.com Updated: December 4, 2024 1:03 PM IST
Funny Video Today

Funny Video Today: सोशल मीडिया पर प्रैंक से जुड़े वीडियो खूब देखे जाते हैं. इनमें कुछ नजारे ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रैंक कर रही लड़की से जुड़ा है. इस वीडियो में लड़की बीच सड़क पर लोगों को रोककर एक अजीब सवाल पूछती है, जिसे सुनते ही लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं. लड़की का सवाल था कि क्या कोई उसकी कार की मरम्मत कर सकता है. फ्रेम में इसके बाद जिस तरह का नजारा कैद हुआ उसने सबको लोटपोट कर दिया. वीडियो गोली की स्पीड से वायरल हो रहा है.

लड़की ने किया प्रैंक

ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की जब कार रिपेयर करने का सवाल पूछती है को सबका एक ही जवाब था कि उसकी कार कहां है? इसके जवाब में लड़की अपनी जेब से एक छोटी टॉय कार निकालकर कहती है कि वह इसे रिपेयर कराना चाहती है. फ्रेम में ये एक ऐसा सीन है, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पाते. वीडियो में उनकी प्रतिक्रिया देखने लायक होती है. कुछ लोग इसे मजाक समझते हुए हंसी में फूट पड़ते हैं, जबकि कुछ लोग यह सोचने लगते हैं कि शायद आखिर ऐसा मजाक कर क्यों रही है.

इंस्टाग्राम पर यहां देखिए इस वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by JINAL MODI (@jinalmodiii)

कोई भी रोक नहीं पाया हंसी

प्रैंक से जुड़े इस वीडियो को बेंगलुरु की लड़की ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और जल्द ही यह वीडियो वायरल हो गया. लोग इसे देखकर बेहद खुश हैं और विभिन्न तरीके से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं हंसी नहीं रोक पा रहा हूं’, वहीं दूसरे ने कहा, ‘ये वाकई मजेदार प्रैंक वीडियो है.’ यह वीडियो इंटरनेट पर हर जगह छा गया है और लोगों के चेहरे पर हंसी लाने में सफल हो रहा है. इसे jinalmodiii नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.