Funny Video Today Man Celebrates Goats Birthday With Dj Dance In Up
VIDEO: कुछ ना मिला तो बकरियों का ही बर्थडे सेलिब्रेट करने लगा शख्स, पहले दावत खिलाई फिर खूब नचाया
शख्स ने कुछ खास करने के लिए ऐसा जश्न मनाया कि पूरा गांव चर्चा में आ गया. दरअसल जब कोई खास मौका नहीं मिला तो उसने अपनी ही बकरियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का फैसला कर लिया.
बकरियों का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे शख्स का वीडियो वायरल हुआ है. (Photo/X)
Funny Video Today: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गौरा डांडा गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने कुछ खास करने के लिए ऐसा जश्न मनाया कि पूरा गांव चर्चा में आ गया. जब कोई खास मौका नहीं मिला तो उसने अपनी ही बकरियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का फैसला कर लिया. अब यह अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कार्ड देकर लोगों को न्योता दिया
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन बिल्कुल शाही अंदाज में मनाया. इस मौके पर बाकायदा कार्ड छपवाकर गांव के लोगों को न्योता दिया गया. बकरियों को नहलाकर सजाया गया, उन्हें फूलों की मालाएं पहनाई गईं और खास तैयारियां की गईं. कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक पाठ से हुई, जिसके बाद जश्न का माहौल बन गया.
डीजे की धुन पर जमकर नाचे लोग
शाम होते ही डीजे की धुन पर गांव के युवा और बच्चे जमकर थिरकते नजर आए. करीब 200 लोगों के लिए दावत का इंतजाम किया गया था. लोगों ने खाना खाया और फिर देर रात तक डांस का सिलसिला चलता रहा. गांव में ऐसा माहौल बना जैसे किसी शादी या बड़े उत्सव का आयोजन हो.
एक्स पर देखें वीडियो
Add India.com as a Preferred Source
India is not for Beginner
इंसानों का बर्थडे मनाते तो आपने सबको देखा होगा लेकिन यहां..
बकरियों का बर्थडे मनाया गया
ग्रामीणों का कहना है कि शख्स अपनी बकरियों को परिवार का हिस्सा मानता है और उसी प्यार के चलते उसने यह अनोखा जश्न मनाया. फिलहाल इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है. लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.