Funny Video Today Pakistani Reporter Ka Video Chand Nawab Ka Video Google Trends Pakistani Reporter Jumped Into The River To Tell The Depth Of Water This Hansi Ka Video Went Viral
Funny Video Today: पानी की गहराई बताने नदी में ही कूद गया पाकिस्तानी रिपोर्टर, अंदाज ऐसा कोई रोता भी हंस देगा | वीडियो
Funny Video Today: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह रिपोर्टर नदी में छलांग लगाकर रिपोर्टिंग शुरू कर देता है. वीडियो खूब वायरल है.
Funny Video Today: सोशल मीडिया पर जब भी फनी रिपोर्टिंग का मामला सामने आता है तो लोगों पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब की याद जरूर आ जाती है. कराची रेलवे स्टेशन पर मजेगार रिपोर्टिंग के लिए चांद नवाब सोशल मीडिया पर मशहूर हो गए थे. उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ गई थी कि सलमान खान की फिल्म में भी उनके अंदाज को कॉपी किया गया था. अब चांद नवाब जैसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें देख सकते हैं कि वो तूफान में किस तरह मजेदार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं वो नदी में कूदकर और पानी की गहराई मापकर भी लोगों को दिखा रहे हैं. रिपोर्टर का यह तूफानी अंदाज एक बार फिर पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब की याद दिला रहा है.
एक और चांद नवाब आया सामने
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कह रहा है, “पानी कितनी गहरा आज मैं आपको यह बताऊंगा. कैमरामैन आपको दिखाएगा कि मछुआरों ने अपनी किश्तियों को कैसे किनारे खड़ा किया हुआ है. मैं पानी में कूदकर आपको बताऊंगा कि ये कितना गहरा है और कितने नीचे तक जाना पड़ता है.” इतना कहकर पाकिस्तानी रिपोर्ट नदी में कूद जाता है और वहीं से रिपोर्टिंग करने लगता है. साथ ही वो ये भी बताता है कि पानी इतना गहरा हो चुका है इसके आगे सभी मसले फेल हो चुके हैं. इस रिपोर्टर का नाम अब्दुर रहमान है और वो कराची का रहने वाला है.
तूफानी रिपोर्टिंग का वीडियो वायरल
रिपोर्टर के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो को लोग @AalokTweet नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. अब इस पर नेटिजन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने इस पर कॉमेंट किया है, ‘सलाम है ऐसी पत्रकारिता को.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘पानी में तैरते हुए रिपोर्टिंग.’
यहां देखें वीडियो:
वीडियो को अभी तक हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.