Funny Video Today: पाकिस्तानी रिपोर्टर को देखकर फिसल गया लड़का, फिर जो हुआ अगले दिन तक हंसेंगे | देखें वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे हजारों की संख्या में देखा जा चुका है और खूब रिएक्सन पोस्ट किया है.

Published date india.com Published: January 7, 2026 9:50 AM IST
Funny Video Today

Funny Video Today: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. फिलहाल पाकिस्तान का एक ऐसा ही फनी वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक फीमेल रिपोर्टर से जुड़ा है, जो पार्क में आम लोगों से किसी मुद्दे पर राय ले रही होती हैं. रिपोर्टर जब लोगों से सवाल पूछती हुई आगे बढ़ती हैं, तभी उनकी मुलाकात एक युवक से होती है. शुरुआत में बातचीत बिल्कुल सामान्य लगती है, लेकिन कुछ ही पलों में हालात ऐसे बदलते हैं कि रिपोर्टर खुद भी हैरान रह जाती हैं और देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

फिसल गया लड़का

वायरल वीडियो में रिपोर्टर युवक से सवाल करती हैं कि क्या उसकी कोई प्रेमिका है. इस पर युवक बड़े गंभीर चेहरे के साथ जवाब देता है कि उसकी प्रेमिका दो हफ्ते पहले गुजर गई है और उसे दिल का दौरा पड़ा था. यह सुनते ही माहौल थोड़ा गंभीर हो जाता है. इसके बाद रिपोर्टर उससे प्रेमिका का नाम पूछती हैं. युवक आसमान की ओर देखते हुए कहता है कि वह उसका नाम ही भूल गया है. यह जवाब सुनकर रिपोर्टर के चेहरे के भाव बदल जाते हैं और उनका एक्सप्रेशन देखने लायक होता है. रिपोर्टर सवाल करती हैं कि यह कैसा प्यार है, जिसमें प्रेमिका का नाम तक याद नहीं. इस पर युवक जवाब देता है कि वह दुख के कारण नाम भूल गया है. यह सुनकर दर्शक पहले चौंकते हैं और फिर हंसने लगते हैं.

यहां देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

नेटिजन्स की भी छूटी हंसी

वीडियो में आप आगे देखते हैं कि रिपोर्टर आगे पूछती हैं कि अगर इतना दुख है तो वह पार्क में क्यों घूम रहा है. युवक का जवाब इस पूरे वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा बन जाता है. वह कहता है कि वह पार्क में इसलिए घूम रहा है ताकि कोई नई लड़की उसकी दोस्त बन सके. यह सुनते ही रिपोर्टर खुद को संभाल नहीं पातीं और उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो जाता है. यही पल वीडियो को और भी ज्यादा फनी बना देता है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो bhutni_ke_memes नाम के पेज से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.