Funny Video Today Premi Premika Ka Video Hansi Ka Video Google Trends Couple Asked Help From Man Who Standing In Front Of Them He Stun Badly Omg Video Went Viral
Funny Video Today: सामने खड़े शख्स से प्रेमी जोड़े ने मांगी ऐसी मदद, सुनकर ही हिल गया बेचारा | देखें वीडियो
Funny Video Today: वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेमी जोड़ा शख्स के पास जाकर ऐसी मदद मांगता जिसे सुनते ही वो सदमे में चला जाता है.
Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही होता रहता है. यहां कभी ऐसे वीडियो देखे जाते हैं जो खूब गुदगुदाते हैं तो कभी आंखें नम हो जाती हैं. फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको चौंका देगा और फिर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा. मजेदार वीडियो अभी तक सैकड़ों बार देखा जा चुका है और ये नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है. इसे देखने के साथ ही खूब शेयर भी किया जा रहा है. वीडियो प्रेमी जोड़े से जुड़ा हुआ मालूम होता है.
शख्स से प्रेमी जोड़े का मजाक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि एक कपल पर्यटन स्थल पर घूम रहा है कि तभी उसकी नजर सामने खड़े एक शख्स पर पड़ी. कपल तुरंत शख्स के पास पहुंचा और एक मदद मांगी. मगर उसके साथ जो कुछ हुआ बेचारा अंदर तक हिल गया. दरअसल कपल ने शख्स से उनका फोटो लेने के लिए कहा. शख्स उत्सुकता से तुरंत हां कहता है और मोबाइल लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है. मगर कपल ने जो कुछ किया खूब हंसी भी आती है.
वीडियो में आप आगे देखेंगे कि शख्स ने जैसे ही हाथ आगे बढ़ाया कपल ने कैमरे की जगह अपनी फोटो ही पकड़ा दी. फ्रेम में अब जो कुछ होता है खुद देख लीजिए. कपल का ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर iam_a_dreamer_5 नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है. इस पर एक यूजर ने लिखा है, ‘ब्रेकअप से भी ज्यादा दुख हुआ.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.