Funny Video Today: शव के पास ऐसे रोई महिला तुरंत जिंदा हो गया बंदा, फिर उठते ही जड़ दिए कई झापड़ | देखें वीडियो

Funny Video Today: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह एक महिला शव के पास दहाड़े मारने लगती है. उसकी आवाज सुनकर ही मरा हुआ बंदा जिंदा हो जाता है. फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते.

Published date india.com Published: January 22, 2026 8:56 AM IST
Funny Video Today

Funny Video Today: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें ऐसा सीन दिखाई दिया जिसने हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. वीडियो की शुरुआत एक गंभीर माहौल से होती है. एक शव के पास बैठी महिला जोर-जोर से रोती नजर आती है. वह मातम में इस कदर डूबी हुई लगती है कि आसपास बैठी दूसरी महिलाएं भी उसके साथ विलाप कर रही हैं. महिला शव पर हाथ पटक-पटक कर रोती है और इतनी तेज आवाज में चिल्लाती है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. पहली नजर में यह दृश्य बिल्कुल असली और भावुक लगता है. मगर तभी फ्रेम में गजब का ट्विस्ट नजर आता है.

सऊदी अरब के राष्ट्रगान में क्या-क्या बातें लिखी हैं, आज हिंदी में इसका मतलब भी जान लीजिए

Funny Video Today

अचानक जिंदा हुआ शख्स

वायरल वीडियो में तभी एक ऐसा मोड़ आता है, जो पूरे सीन को हास्य में बदल देता है. जिस व्यक्ति को मरा हुआ दिखाया जा रहा था, वह अचानक उठकर खड़ा हो जाता है. यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं. इसके बाद वह व्यक्ति उस महिला को चांटे मारने लगता है, जो मातम मना रही थी. ऐसा लगता है जैसे वह मजाकिया अंदाज में कह रहा हो कि इतनी डरावनी और भयंकर एक्टिंग करने के लिए किसने कहा था. इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की मारपीट शुरू हो जाती है. यह सारा दृश्य इतना अचानक और मजेदार होता है कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं.

साड़ी-बिंदी और झुमके में सड़क पर निकली ये जर्मन लड़की, खूबसूरती देखकर ही पागल हो गया इंटरनेट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

खूब शेयर हो रहा वीडियो

मालूम होता है कि यह वीडियो पूरी तरह से मनोरंजन और हंसी के उद्देश्य से बनाया गया है. यह कोई असली घटना नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा प्रैंक है, जिसे लोगों को हंसाने के लिए फिल्माया गया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि वीडियो ने उनका दिन बना दिया, तो कुछ ने महिला की ओवर एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. वीडियो को mr___adivasi__chora__86 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.