Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता. इन दिनों एक मजेदार वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा में है, जिसमें एक लड़का स्टाइलिश हेयरकट बनवाने सैलून पहुंचता है. उसने मोबाइल में अपनी पसंद की हेयरस्टाइल की एक तस्वीर दिखाई ताकि वैसा ही लुक मिल सके. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बाल कटवाता है और आखिर में चश्मा लगाकर आईने में खुद को देखने लगता है. लेकिन अगले ही पल उसके चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा.
लड़के का वायरल हेयरकट
वायरल वीडियो में दिखता है कि जैसे ही लड़का कुर्सी से उठकर मिरर की तरफ देखता है, वह हैरान रह जाता है. उसके सिर के दाईं ओर अजीब-सा निशान नजर आता है. गुस्से में वह नाई से पूछता है कि ऐसा क्या किया? लेकिन जो जवाब मिलता है, उसे सुनकर माहौल हंसी से भर जाता है. दरअसल, नाई ने वो कटिंग बिल्कुल वैसे ही की थी जैसे फोटो में दिखाई दे रही थी. फर्क बस इतना था कि लड़के ने जो तस्वीर दिखाई थी, वो एक वीडियो का फ्रीज फ्रेम था. नाई ने उस फोटो में दिख रहे ‘प्ले बटन’ को भी हेयरस्टाइल का हिस्सा समझ लिया और वैसा ही शेप बालों में बना दिया.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कुछ ही दिनों में इसे हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट्स में लिख रहे हैं, ‘भाई, ये तो साल का सबसे यूनिक हेयरकट है.’ कुछ यूजर्स ने तो इसे नया ट्रेंड बता दिया है. ऐसे ही रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.