Funny Video Today: शरारती दोस्त के जाल में फंस गया शख्स, फिर जो हुआ हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर खूब हंसी आ रही है. इसमें कई दोस्त दिखाई दे रहे हैं.

Published date india.com Updated: October 4, 2025 8:56 AM IST
Funny Video Today
दोस्तों के इस वीडियो ने किया लोटपोट

Funny Video Today: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में कुछ दोस्त तालाब के पास खड़े नजर आते हैं. तालाब छोटा है और पूरी तरह से पत्तों से ढका हुआ है, जिससे ऊपर से देखने पर लगता है कि वहां जमीन है. तभी दोस्तों में से एक को शरारत सूझती है और वह अपने एक और साथी के साथ मिलकर तीसरे दोस्त के साथ मजाक करने की प्लानिंग करता है.

शरारत ने दोस्त को फंसाया

वीडियो में दिखता है कि सारे दोस्त एक लाइन में खड़े होते हैं. योजना के अनुसार, पहला लड़का दूसरे के ऊपर से छलांग लगाता है. जैसे ही दूसरे की बारी आती है, तो पहले वाला दोस्त थोड़ा सा पीछे हट जाता है. नतीजा ये होता है कि छलांग लगाने वाला सीधा तालाब में जा गिरता है. तालाब पत्तों से ढका हुआ था, इसलिए उसे अंदाजा नहीं होता कि वहां पानी है. जैसे ही वह गिरता है, तालाब की सतह टूट जाती है और वह सीधा पानी में समा जाता है.

एक्स पर देखिए वीडियो को:

हंसी से गूंज उठा माहौल

लड़के के तालाब में गिरते ही बाकी सभी दोस्त जोर-जोर से हंसने लगते हैं. आसपास मौजूद लोगों की हंसी भी वीडियो में सुनाई देती है. यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि ‘दोस्ती हो तो ऐसी’, ‘ये पल तो हमेशा याद रहेगा’ और ‘बचपन की यादें ताजा हो गईं.’ वीडियो को @jtanu98 नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.