Funny Video Today Turtle And Doggy Funny Fight Video Going Viral On Social Media
Viral Video Today: गुस्सा आया तो डॉगी की जीभ पर लटक गया कछुआ, फिर जो हुआ देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे | देखें वीडियो
Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि डॉगी बेवजह कछुए को परेशान करता हुआ नजर आता है. मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी.
कछुए और डॉगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)
FunnyAnimalVideoToday:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियोवायरल हो रहा है, जिसे देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी. इसमें एक मासूम से दिखने वाले कछुए ने एक डॉगी को ऐसा सबक सिखाया कि बेचारा घंटों तक छटपटाता रहा. वीडियो में देखेंगे कि डॉगी कछुए के पास जाता है. डॉगी शायद कछुए के साथ खेलने या उसे सूंघने के मूड में है. मगर कछुआ गुस्से में आकर उसकी जीभ पर ही लटक गया. उसके बाद जो हुआ डॉगी की हालत देखकर आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे. वीडियो की शुरुआत में डॉगी धीरे-धीरे कछुए के करीब जाता है और उसे चाटने की कोशिश करता है.
मगर कछुआ डॉगी को खतरे के रूप में महसूस करता हुआ नजर आता है. फ्रेम में देखेंगे डरा सहमा कछुआ झट से मुंह खोलता है और डॉगी की जीभ को अपनी मजबूत पकड़ में जकड़ लिया. फ्रेम में देखेंगे कि कुछए के परेशान कर रहा डॉगी अब तगड़ी मुसीबत में फंस चुका है. वो इधर-उधर भागता है, लोट-पोट होता है, पंजे मारता है, लेकिन कछुआ जीभ पर लटका रहता है. फ्रेम में आगे देखेंगे कि डॉगी जमीन तक पर लुढ़क जाता है, और कछुआ उसकी जीभ से चिपका हुआ घूमता रहता है. आखिरकार, काफी मशक्कत के बाद डॉगी किसी तरह छूटता है, लेकिन उसकी आंखों में वो डर और हैरानी साफ नजर आती है.
मालूम हो डॉगी को सबक सिखाने वाले कछुए का वीडियोसोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसे एक्स पर @pki42 द्वारा शेयर किया गया, जहां इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी कम मजेदार नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘डोगेश भाई भूल रहे थे ऐसे ही पंगे एक बार खरगोश जी ने भी लिए थे.‘ एक अन्य कमेंट में लिखा गया, ‘ये तो बहुत ही मजेदार वीडियो है, हमारे डॉगेश भाई पूरा फंस गए.’ साफ है, ये वीडियो ना सिर्फ हंसाने वाला है बल्कि एक सबक भी देता है कि छोटे जानवरों को कभी कम मत आंकना भी मुश्किल भरा हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.