Funny Video: बुढ़ापे में ताऊ जी सीखने लगे बाइक चलाना, मगर दो कदम में ही रोंगटे खड़े हो गए | देखें वीडियो

Funny Video Today: वीडियो की शुरुआत में एक युवक ताऊ जी को बाइक पर बिठाकर पीछे से सहारा देता नजर आता है. ताऊ जी बड़े उत्साह से हैंडल पकड़ते हैं. बाइक स्टार्ट करते हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं.

Published date india.com Published: January 10, 2026 10:58 AM IST
Viral Video Today
ताऊजी का वायरल वीडियो देखकर हंसी छूट जाएगी. (Photo/X)

Funny Video Today: उम्र कभी सीखने की राह में रोड़ा नहीं बनती, लेकिन कभी-कभी वो थोड़ी सी डरावनी जरूर हो सकती है. सोशल मीडिया पर अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल है. इसमें एक बुजुर्ग ताऊ जी की बाइक सीखने की कोशिश ने सबको हैरान कर दिया. हालांकि देखकर हंसी रोकना भी मुश्किल होता है. वीडियो में दिख रहा है कि लाल टोपी पहने ताऊ जी हरे-भरे खेत में हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर ड्राइविंग सीखने की जिद पकड़ लेते हैं. मगर कहते हैं ना जल्दबाजी में काम बिगड़ जाता है. यहां भी वही हुआ. वीडियो की शुरुआत में एक युवक ताऊ जी को बाइक पर बिठाकर पीछे से सहारा देता नजर आता है. ताऊ जी बड़े उत्साह से हैंडल पकड़ते हैं. बाइक स्टार्ट करते हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं.

कौन सा मोबाइल यूज करती हैं CM ममता बनर्जी, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा

दो कदम में गिर पड़े ताऊजी

मगर बस दो-चार कदम आगे बढ़ते ही बाइक का बैलेंस बिगड़ गया. ताऊ जी बाइक समेत धड़ाम से घास पर गिर पड़ते हैं. गिरते ही वो इतने घबरा जाते हैं कि बाइक को वहीं छोड़कर भाग खड़े होते हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो अपना पैर पकड़कर लंगड़ाते हुए दूर तक दौड़ते चले जाते हैं. मानो बाइक कोई भूत हो गई हो. इधर पीछे खड़े लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं. मगर बाइक एक्सीडेंट की वजह से ताऊजी के खुद रोंगटे खड़े हो गए. उन्हें यकीन नहीं होता है कि वो इतनी बुरी तरह गिर पड़े हैं.

एक्स पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या बोले नेटिजन्स

मालूम हो यह मजेदार वीडियो मूल रूप से इंस्टाग्राम पर @ARVIND_DILWALE नाम के हैंडल द्वारा शेयर किया गया लगता है. ये हैंडल ग्रामीण भारत की मजेदार घटनाओं को कैद करता है. वीडियो X (पूर्व ट्विटर) पर @Ayesha786Majid द्वारा भी पोस्ट किया गया, जहां इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं. नेटिजन्स भी वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, ताऊ जी, अगली बार हेलमेट पहनकर ट्राई करना.’ जबकि कुछ ने लिखा, उम्र का जोश देखकर मजा आ गया, लेकिन सेफ्टी पहले.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.