
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया अपने आप में बेहद मजेदार है. यहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहीं कभी ऐसे वीडियो नजर आते हैं जो भावुक कर देते हैं. मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर पेट पकड़कर भी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो दरअसल एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो आम लोगों से बेहद सामान्य मगर धार्मिक सवाल पूछता है. लोग उसके सवालों के जवाब देते हैं. इस क्रम में कोई सही जवाब देता है तो कई बार जवाब गलत भी होते हैं. सवाल पूछने की इसी कड़ी में शख्स घर के बाहर आराम से बैठी दादी के पास पहुंचता है. शख्स दादी से बेहद सामान्य सा सवाल पूछता है.
शख्स दादी से पूछता है कि रावण को किसने मारा था? यानी रावण का वध किनके हाथों हुआ था. जवाब में कोई भी भगवान राम का नाम लेगा. मगर दादी ने इसके उलटा ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर पूछने वाला शख्स ही उल्टे पांव भाग निकला. शुरुआत से वीडियो में देखेंगे सर्दी का मौसम है. दादी घर के बाहर आराम से धूप में बैठी है. फ्रेम में ये नजारा बेहद सामान्य नजर आता है. मगर तभी वही शख्स कैमरा लेकर दादी के पास पहुंच गया. शख्स दादी से पूछता है कि रावण को किसने मारा था. मजेदार है कि दादी पहले शख्स की तरफ देखकर मुस्कुराती हैं. इसके बाद दादी भगवान राम की जगह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेती हैं. शख्स पूछता है कि दादी रावण को कौन मारा था? दादी सीधे जवाब देती हैं, ‘मोदी.‘
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा. मजेदार है कि दादी के इस जवाब के बाद रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की वीडियो दिखाई जाती है. अब ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे, मगर हंसी नहीं रोक पाएंगे. मालूम हो वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर itz_tushar_m4 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.