Funny Video Viral Video Google Trends Bike Stunt Ka Video Man Broke His Leg While Performing Bike Stunt And Suffered Head Injury Also This Viral Video Shocked Everyone
Funny Video: रील के चक्कर में खुद की रेल बनवा बैठा शख्स, टांग टूटी फिर खोपड़ी में चोट अलग से लगी | देखें वीडियो
Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बाइक पर बैठकर अनोखा स्टंट दिखाने की कोशिश करता है मगर बेचारा खुद की रेल बनवा बैठा.
रील के चक्कर में खुद की ही रेल बनवा बैठा शख्स. (Photo/X)
Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो बहुत चौंकाता है. मगर कभी बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो इंस्टाग्राम के लिए रीलशूट कर रहा है. मगर रील बनाने के चक्कर में बेचारा खुद की रेल बनवा बैठा. दरअसल शख्स के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसकी उसने खुद भी कल्पना नहीं की होगी. शख्स चलती बाइक पर रील बनाने के चक्कर में बुरी तरह घायल हो गया. इससे उसकी टांग टूट गई, फिर सिर पर गंभीर चोट लग गई. वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें शख्स की हरकत देखकर नेटिजन्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि ग्रामीण इलाके की एक सड़क पर कुछ दोस्त बाइक्स पर सवार होकर मस्ती कर रहे हैं. इसमें खुद को स्टंटमैन समझ रहा शख्स भी नजर आता है. शख्स हैंडलबार छोड़कर दोनों हाथ ऊपर उठाता है और पैरों को हवा में लहराने लगता है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है. मगर तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ा और शख्स धड़ाम से बुरी तरह गिर पड़ा. गिरते वक्त पहले उसका पैर जमीन से टकराता है, जो बुरी तरह मुड़ जाता है. उसके बाद सिर सीधे सड़क पर लगता है, जिससे गंभीर चोट आई. उसकी चप्पल भी उड़कर दूर जा गिरती है.
यहां एक्स पर देखें वायरल वीडियो
Add India.com as a Preferred Source
Reels बन गया भाई, अब जाकर चप्पल ख़रीद लो, और दवा खरीद लेना,
Road safety कहां गया, pic.twitter.com/rXCmFgsIhK
घटना भारत के किसी ग्रामीण इलाके में हुई लगती है, जहां सड़कें संकरी और खेतों से घिरी हुई हैं. वीडियो सिर्फ 20 सेकंड का है, लेकिन इसमें पूरा ड्रामा कैद हो गया. रील के चक्कर में खुद को बुरी तरह घायल करने वाले शख्स का वीडियो@mdtanveer87 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को ठीक हुआ है. एक कमेंट में लिखा गया भाई आज तो मजा आ गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.