भारत भर में भगवान गणेश की बहुत मान्यता है। भगवान गणेश सभी देवी-देवताओं से पहले पूजे जाते हैं, इसलिए इन्हें उच्च स्थान प्राप्त है। और इसलिए भारत में विघ्नहर्ता गणपति के अनेक मंदिर स्थापित किये गए हैं। पर अहमदाबाद का ये मंदिर भारत में गणेश भगवान का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर में हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर लाखों की तादात में लोग दर्शन करने आते हैं।
यह भी पढ़ें: इस होस्टल में लोग मरने के लिए ही ठहरते हैं
यह मंदिर अहमदाबाद के पास महेमदाबाद में वात्रक नदी के पास स्थित है। इस मंदिर का शिलान्यास २०११ में हुआ था और यह मंदिर भी सिद्धिविनायक नाम से प्रचलित है। इस मंदिर का निर्माण 6 लाख स्क्वेयर फीट में हुआ है। जिसकी लम्बाई १२० फीट, ऊंचाई ७१ फीट और चौड़ाई 80 फीट है। इसके आलावा मंदिर में अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध है। मंदिर को चारों ओर से झरनों और बगीचों से सजाया गया है। इसके साथ ही मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से लाई गई जोत इस मंदिर में जल रही है।
यह भी पढ़ें: भगवान गणेश का स्वरुप मयूरेश्वर, यहां पूरी होती है हर मनोकामना
इस मंदिर के बारे में ये मान्यता है कि यह मंदिर जाग्रत है। क्यूंकि आप कभी इस मंदिर से खाली हाथ नहीं जाते। इस अन्दिर में जो भी सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी हर मनोकामना भगवान गणेश पूरी करते हैं। मंदिर में बड़ी धूमधाम से भक्तों द्वारा गणपति की आरती की जाती है और श्री गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इस मंदिर में हमेशा लोगों का तांता लगा रहता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.