ट्रेन में सवार Gen Z बेटी ने बनाया ट्रेंडी हर्ट! तो मिलेनियल्स पिता ने थमा दिए 500 रुपये, देखें मासूमियत से भरा Viral Video

Daughter-Father Koren Heart: रेलवे स्टेशन पर Gen Z जेनरेशन से आने वाली बेटी ने पिता को प्यार जताने के लिए कोरियन हार्ट (Korean Heart) दिखाया, जिसे पिता ने पैसे मांगने का इशारा समझकर तुरंत 500 रूपये थमा दिए. देखिए मासूमियत से भरा ये वायरल वीडियो...

Published date india.com Published: December 4, 2025 4:34 PM IST
Gen Z Korean Heart
Gen Z Korean Heart

Daughter-Father Korean Heart Gesture: कितना अद्भूत पल है…  एक मिलेनियल्स जेनरेशन के पिता अपने बेटी को स्टेशन पर ट्रेन पकड़ाने आए हैं. वहीं, Gen Z जेनरेशन से आने वाली बेटी कोरियन हर्ट दिखाकर अपने इमोशन को बयां कर रही है. ट्विस्ट तब आता है जब पिता बड़ी मासूमियत से सौ-दो सौ के नोट उसके हाथ में पकड़ा देते है. रेलवे स्टेशन का एक साधारण सा दिखाई पड़ने वाला पल अचानक सोशल मीडिया की सबसे भावुक वायरल कहानी बन गया.

कोरियन हर्ट को पिता समझ बैठे पैसे मांगने का इशारा

मासूमियत से भरे इस वायरल वीडियो को आयु शिकेसरवानी (ayu_shikesarwani) नामक यूजर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया गया है. यूजर ने इस पल को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि पापा सच में दुनिया के सबसे प्योर इंसान हैं. वहीं, वायरल वीडियो के ऊपर लास्ट जेनरेशन भी लिखा है. वायरल वीडियो के अनुसार, एक लड़की ट्रेन में बैठी है, और प्लेटफॉर्म पर खड़े अपने पिता को अलविदा कह रही है. जाते-जाते वह अपने हाथों से एक कोरियन फिंगर हार्ट बनाती है, कोरियन हर्ट युवाओं में प्यार जताने का पॉपुलर इशारा है. वहीं, पिता बेटी के इस ट्रेंडी जेस्चर को बिल्कुल अलग तरह से समझते हैं. उन्हें लगता है कि बेटी उनसे पैसे मांग रही है. बिना देर किए वे तुरंत अपनी जेब से सौ और दो सौ मिलाकर कुल 500 रुपये निकालकर अपनी बेटी की ओर बढ़ा देते हैं. इस दौरान पिता की सहज, भोली और बिना दिखावे वाली प्रतिक्रिया मासूमियत की एक अलग लेवल पर है. कुछ लोग इसे जेनरेशन गैप कहें, लेकिन विदाई के समय बड़े-बुर्जुर्गों की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है.

Gen Z जेस्चर में उलझे मिलेनियल्स पिता

बदलते समय में ट्रेंड्स बदलते हैं, जेस्चर बदलते हैं. लेकिन माता-पिता का प्यार न उनके इशारों का मोहताज होता है, ना ही भाषा का. यह वही प्यार है जो हर समय, हर परिस्थिति और हर गलतफहमी में भी अपनी जगह बनाए रखता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने इसे साझा किया है. कई लोग इसे आज का सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ इसे पीढ़ियों के बीच प्यार की सबसे सरल व्याख्या कह रहे हैं. लोगों को यह बात सबसे ज्यादा छू रही है कि पिता आज के ट्रेंड्स से भले अनजान हों, लेकिन बेटी के लिए उनकी चिंता और स्नेह किसी भी आधुनिक इशारे से कहीं गहरा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.