जब भूत ने की शर्मनाक हरकत, चुराए महिला के अंतर्वस्त्र

अंत में परेशान होकर पॉलिन ने एक नहीं बल्कि 7 घर बदले।

Written by: Toshini Rathod
Published: October 13, 2015, 5:25 PM IST

लोगों के घरों में चोरियों की घटनाएं आम है। पर क्या आपने किसी भूत को चोरी करते हुए देखा है? सुनने में कितना अजीब लगता है, पर यह सच है।इंगलैंड के ईस्ट यॉर्क्स में रहने वाली पॉलिन हिकसन से जो कहती हैं कि उनके पीछे पिछले 2 सालों से ऐसा भूत पड़ा है, जिसने उनका जीना हराम कर रखा है। इतना ही नहीं, इस महिला का यह दावा है कि ये भूत चोरी भी करता है। वह इस महिला के अंतर्वस्त्र चुराता है। इसे पढ़कर आप ज़रूर चौंक गए होंगे। आइये आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

असल में इंगलैंड के ईस्ट यॉर्क्स में रहने वाली पॉलिन हिकसन के अनुसार उनके पीछे ऐसा साया पड़ा है, जो उन्हें चैन से रहने नहीं देता था। पॉलिन ने बताया कि इस भूत ने उसे इतना डरा दिया था कि वह अपने घर लौटने से भी डरने लगी थीं। जब वह घर लौटती, उन्हें चीजें उजड़ी हुई मिलती और ऐसा एहसास होता कि घर में उनके अलावा भी कोई रह रहा है। इतना ही नहीं, यह भूत उनके अंतर्वस्त्र भी चुरा लेता था। अंत में परेशान होकर पॉलिन ने एक नहीं बल्कि 7 घर बदले, पर भूत अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया।

ये भी पढ़ें: कैसा होगा खेल जब भूत देंगे आपका साथ?

इसके बाद पॉलिन ने भूत भागनेवाले एक प्रोफेशनल व्यक्ति से बात की। पॉलिन ने बताया कि भूत भगाने वाले स्टीव ने उन्हें हिप्‍नोटाइज किया और उनके घर से भूत भगाया।पॉलिन कहती हैं कि इस काम से उन्हें काफी मदद मिली और अब वह इस डर के साए से बाहर आ गईं है।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.