
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Girl Dance Video: इंटरनेट पर तरह-तरह के डांस वीडियो रोजाना सैकड़ों की संख्या में अपलोड होते हैं. इनमें सबसे ज्यादा शादी से जुड़े डांस वीडियो को देखा जाता है. शादी में असली रंग दूल्हा-दुल्हन के भाई-बहन ही जमाते हैं. कई महीनों पहले से ये लोग शादी में डांस परफॉर्मेंस की तैयारी करते हैं. सोशल मीडिया पर इसी कड़ी से जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन की बहन अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से समां बांधती नजर आ रहा है. इस दौरान उसके डांस को जिसने भी देखा बस देखता रह गया. वीडियो अब वायरल है.
दूल्हा-दुल्हन के भाई-बहन शादी को खास बनाने के लिए जी-जान से जुटे होते हैं. इस वीडियो में ऐसा ही नजारा लोगों को देखने को मिल रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की बहन अचानक स्टेज पर चढ़ जाती है और फिर सारा अली खान के सुपरहिट गाने ‘चका चक’ पर धमाकेदार डांस करती दिख रही है. इस दौरान उसके एक्सप्रेश और डांस स्टेप्स इतने लाजवाब थे कि कोई भी फिदा हो सकता है.
यहां देखें वीडियो:
दुल्हन की बहन जिस तरह से शादी में डांस कर रही है वो काफी इंप्रेसिव है. वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को vaivahik नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. यह डांस वीडियो इतना शानदार है कि कोई भी इस पर नजरें नहीं हटा पा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.