
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Girl Dance Video: डांस से जुड़े लाखों करोड़ों वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भरे पड़े हैं. यहां हर रोज बड़ी तादाद में डांसिंग वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं. मगर इनमें भी कुछ ही होते हैं जो आते ही धूम मचा देते हैं और नेटिजन को भी खूब पसंद आते हैं. अभी एक ऐसा जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो एक लड़की के डांस से जुड़ा है जिसने में घर में ही हाहाकारी डांस कर दिखाया. उसका डांस देखकर मानो लोग पागल हो गए.
वायरल वीडियो कुछ ही देर में बड़ी तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है. इसमें देखेंगे कि लड़की घर पर थी कि तभी उसका डांस करने का मन हुआ. फिर क्या था वो अपने रूम में गई और म्यूजिक ऑन कर दिया. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया बार-बार देखने का मन करेगा. दरअसल म्यूजिक बजते ही लड़की तुरंत डांसिंग मोड में आ गई. उसने जैसे ही पहला स्टेप किया तुरंत पता चल गया कि डांस बहुत ही धमाल होने वाला है.
फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़की म्यूजिक के साथ डांस के स्टेप करने लगती है. वो डांस में भी कभी बालों को संवारती है तो कभी हाथ से ही जबरदस्त मूव करती. हालांकि आखिर में उसने ऐसे-ऐसे डांस स्टेप कर दिखाए कि मानो इंटरनेट पागल हो गया. लड़की के डांस का ये जबरदस्त वीडियो इंस्टाग्राम पर comedynation.teb नाम के हैंडल से साझा किया गया है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
ऐसे ही एक यूजर ने मजेदार कमेंट कर कहा कि जल्दी वहां से हटो. एक कमेंट में लिखा गया कि क्या जबरदस्त डांस है. हालांकि एक यूजर ने इसे फालतू करार दिया. एक कमेंट में लिखा गया कि दिमाग भटकाने वाला वीडियो है. वहीं फीमेल यूजर ने लिखा कि ये सब क्या है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.