Girl Dance Video: पब्लिक डिमांड पर लड़की ने किया गजब का डांस, ऋतिक रोशन के गाने पर मचा दी धूम | देखें वीडियो

Girl Dance Video: देख सकते हैं कि लड़की ने स्टेज पर जाकर साड़ी में ही गजब का डांस किया. उसने ऋतिक के गाने पर समा ही बांध दिया.

Published date india.com Published: January 2, 2026 9:10 AM IST
Girl Dance Video

Girl Dance Video: डांस से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. कभी बच्चों के डांस तो कभी लड़कियों के डांस तो कभी बुजुर्गों के डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं. फिलहाल एक लड़की का डांस परफॉर्मेंस ध्यान खींच रहा है. इसमें लड़की साड़ी और हाई हील्स पहनकर ऋतिक रोशन के मशहूर गाने ‘धूम मचाले’ पर गजब का डांस करती नजर आ रही है. इस गाने पर डांस करना वैसे ही काफी मुश्किल माना जाता है. मगर लड़की ने इस पर ना सिर्फ गजब का डांस किया बल्कि बेहतरीन एक्सप्रेशन से सबका दिल भी जीत लिया. नेटिजन्स ने उसका डांस देख उसे ऋतिक रोशन का फीमेल वर्जन तक कहा.

लड़की का गजब डांस

लड़की का यह वायरल डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर @aylighiya नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर डांस के पीछे की कहानी भी बताई गई है. कैप्शन में लिखा गया है कि लड़की एक कार्यक्रम में सिर्फ मेहमान बनकर गई थी, लेकिन वहां मौजूद दर्शकों ने उससे डांस करने की मांग कर दी. जब दर्शक इतने उत्साहित हों, तो मना करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उसने अपने पसंदीदा गाने ‘धूम मचाले’ को चुना और इसे एक चैलेंज की तरह लिया. फिर साड़ी और हाई हील्स में डांस करके उसने सबको चौंका दिया.

यहां देखिए गजब का डांस:

View this post on Instagram

A post shared by Ayli Ghiya (@aylighiya)

नेटिजन्स ने की खूब तारीफ

डांस के वीडियो तो आपने अभी तक कई देखे होंगे, लेकिन इसमें एक अलग ही तरह का माहौल नजर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा है, ‘गजब का डांस किया है इस लड़की ने.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ऋतिक रोशन के डांस स्टेप्स उसने हूबहू कर दिखाए.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. इसे अभी तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, और लाखों लोगों ने लाइक किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.