Girl Funny Video: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने अथॉरिटी पहुंची स्कूटी गर्ल, मगर तभी जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे | देखें वीडियो

Girl Funny Video: ये वीडियो ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट सेंटर का बताया जा रहा है, जहां लड़की अपनी स्कूटी पर सवार होकर टेस्ट देने पहुंची थी. लेकिन जैसे ही टेस्ट शुरू हुआ, सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो गया.

Published date india.com Updated: January 22, 2026 8:35 AM IST
Viral Video Today
स्कूटी गर्ल का ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. (Photop/X)

Girl Funny Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाने के टेस्ट के दौरान ऐसा गिरती है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. ये वीडियो ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट सेंटर का बताया जा रहा है, जहां लड़की अपनी स्कूटी पर सवार होकर टेस्ट देने पहुंची थी. लेकिन जैसे ही टेस्ट शुरू हुआ, सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खुले मैदान में येलो कोन्स लगे हुए हैं, जो टेस्ट का कोर्स बनाते हैं. कुछ अधिकारी कुर्सियों पर बैठे नोट्स ले रहे हैं, और बैकग्राउंड में अन्य लोग और वाहन नजर आ रहे हैं.

Viral Video: हवा में ऊपर गया झूला फिर टूटकर बिखरा गया, दिल दहला देगा हादसे का ये वीडियो | देखें

डगमगाते हुए गिरी लड़की

लड़की हेलमेट पहनकर स्कूटी पर बैठती है और टेस्ट शुरू करती है. पहले तो वो थोड़ा-बहुत कोन्स के बीच से निकलती है, लेकिन अचानक बैलेंस बिगड़ता है. स्कूटी डगमगाती है, लड़की गिरती है और स्कूटी भी उसके साथ धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. आसपास के लोग दौड़ते हैं, लेकिन सीन इतना फनी है कि हंसी आ ही जाती है. ये वीडियो एक्स पर @DesiMemesTweets नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो को मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा गया, ‘riding skills ki parampara ko kayam rakhte hue ye mahila.’

एक्स पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या बोले नेटिजन्स

मालूम हो पोस्ट को अब तक हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं – ये तो मैं हूं‘, वाह दीदी वाह और हो गया मोये मोये.’ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो उन सभी लोगों के लिए सबक है जो ड्राइविंग टेस्ट को हल्के में लेते हैं. लेकिन साथ ही, ये हंसी का डोज भी है. क्या ये असली इंसिडेंट है या स्टेज्ड, ये तो पता नहीं, लेकिन वायरल होने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मालूम हो मजेदार वीडियो एक्स पर @DesiMemesTweets नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.