Singer Ka Video: मजाक-मजाक में लड़की ने ओरिजनल से भी अच्छा गा दिया, आवाज ने हिला दिया सोशल मीडिया | देखिए वीडियो

वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने अपने पहले ही नोट में इतना जबरदस्त सुर लगाया कि नेटिजन्स फैन हो गए. कई यूजर्स ने गाने को ओरिजनल से भी अच्छा बताया है.

Published date india.com Updated: February 16, 2026 9:48 AM IST
Girl Viral Video
लड़की की सुरीली आवाज सुनकर लोग असली सिंगर को ही भूल गए हैं. (Photo/Instagram)

Girl Singing Viral Video: हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम का गाना ‘जग सूना सूना लागे’ आपने कई बार सुना होगा. मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की ने इस गाने को ऐसे अंदाज में गाया कि लोग ओरिजिनल सिंगर को भी भूल बैठे. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसकी आवाज के दीवाने हो गए हैं. दरअसल, यह गाना मूल रूप से मशहूर सिंगर रिचा शर्मा ने गाया था. मगर वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की ने इतने सटीक सुर और भाव के साथ इसे पेश किया कि सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे है.

पाकिस्तान में भी है खाटू श्याम मंदिर, दर्शन करने गए शख्स ने दिखाया अंदर का अद्भुत नजारा

लड़की ने पहले ही सुर में हैरान कर दिया

बताया जा रहा है कि लड़की का नाम समीक्षा गवई है, जो पहले वकालत की पढ़ाई कर चुकी हैं, लेकिन अब सिंगिंग की दुनिया में अपना हुनर दिखा रही हैं. वीडियो में वह किसी स्टेज या बड़े सेटअप पर नहीं, बल्कि घर के किचन में खड़ी होकर गाना गाती नजर आती हैं. जैसे ही वह पहला ऊंचा सुर लगाती हैं, सुनने वाले चौंक जाते हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्या बोले नेटिजन्स

एक यूजर ने लिखा, ‘पहले ही नोट में कमाल कर दिया.’ दूसरे ने कहा, ‘रियलिटी शो की जरूरत नहीं, आपकी ऑडियंस ही आपकी जज है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘नाश्ते में रिचा शर्मा खा गई थी क्या? शानदार आवाज है.’ बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसे टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है, लेकिन इस लड़की की आवाज में जो मिठास और पकड़ है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है. कई यूजर्स ने लिखा अगर इन्हें सही मंच मिले तो ये बड़ी सिंगर बन सकती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर samikshagawai_live नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.