Girl Viral Video: लड़की से पूछा नशा करने वाला पति मिला तो क्या करोगी? हवा में उछाल देगा जवाब | देखिए वीडियो

Girl Viral Video: फनी वीडियो में लड़की से पूछा जाता है कि उसका पति नशा करने वाला हो तो वो क्या करेगी. इस पर लड़की का ऐसा जवाब आता है कोई सोच भी नहीं सकता.

Published date india.com Published: April 18, 2025 10:55 AM IST
Girl Viral Video

Girl Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर प्रैंक और मस्ती भरे वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक महिला रिपोर्टर कुछ लड़कियों से शादी और नशे से जुड़ा सवाल करती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर राह चलते कुछ युवतियों से बातचीत करती है और उनसे पूछती है . “अगर आपकी शादी किसी ऐसे शख्स से हो जाए जो नशा करता हो, तो आप क्या करेंगी?” सवाल सुनते ही लड़कियां पहले मुस्कुराने लगती हैं और फिर एक लड़की ऐसा जवाब देती है जो सबको चौंका देता है.

लड़की ने दिया मजेदार जवाब

देख सकते हैं कि सवाल का जवाब देने से पहले जिस लड़की से पूछा गया था, वो थोड़ा झिझकती है. लेकिन तभी पास खड़ी उसकी दोस्त बोल पड़ती है . “हम भी साथ बैठकर नशा करेंगे.” इतना सुनते ही रिपोर्टर और बाकी सभी लड़कियां जोर-जोर से हंसने लगती हैं. वीडियो में हंसी का माहौल बन जाता है और सभी लोग इस जवाब से चकित भी होते हैं और हंसते भी हैं. ये वीडियो सिर्फ एक मस्ती भरा पल था, जिसे प्रैंक के तौर पर रिकॉर्ड किया गया था. इसमें किसी भी तरह का गंभीर संदेश नहीं है, बस मनोरंजन के लिए बनाया गया है.

इंस्टाग्राम पर यहां देखिए वीडियो:

नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thejusticmemes नाम के पेज से शेयर किया गया है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. कोई लिख रहा है , “भविष्य की बीवी से डर लगने लगा है”, तो कोई कह रहा है, “अब सासू मां को और टेंशन हो जाएगी.” कुछ लोगों ने वीडियो को रियलिटी चेक बताया तो कुछ ने कहा कि आजकल के युवाओं की सोच ही अलग है. हालांकि, ये साफ किया गया है कि वीडियो एक प्रैंक है और इसे हल्के-फुल्के अंदाज में ही लेना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.