पटना मेट्रो में भी फैला रील वाला VIRUS, मिनी स्कर्ट में डांस करते हुए दिखी लड़की, देखें VIDEO

वीडियो में में देखा जा सकता है कि लड़की मेट्रो के अंदर ठुमके लगा रही है. आसपास के यात्री उसे देखकर हैरान और कुछ हद तक शर्मिंदा नजर आ रहे हैं. मेट्रो कोच में लड़की के डांस का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है.

Published date india.com Published: October 12, 2025 1:21 PM IST
पटना मेट्रो में भी फैला रील वाला VIRUS, मिनी स्कर्ट में डांस करते हुए दिखी लड़की, देखें VIDEO
पटना मेट्रो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Viral Video Today: बिहार की राजधानी पटना में हाल ही में शुरू हुई मेट्रो सेवा अब सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया रील्स के लिए भी एक नया हॉटस्पॉट बनती जा रही है. इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मेट्रो कोच के अंदर मिनी स्कर्ट और बूट्स पहनकर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो ने ना सिर्फ यात्रियों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छेड़ दी है.

मेट्रो में लड़की ने लगाए ठुमके

वीडियो में में देखा जा सकता है कि लड़की मेट्रो के अंदर ठुमके लगा रही है. आसपास के यात्री उसे देखकर हैरान और कुछ हद तक शर्मिंदा नजर आ रहे हैं. मेट्रो कोच में लड़की के डांस का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है. इसे एक्स पर @ChapraZila नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर कर रहे हैं.

एक्स पर देखें वीडियो

एक यूजर ने लिखा, ‘मेट्रो यात्रा के लिए है, रील्स बनाने के लिए नहीं. अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.’ एक यूजर ने लिखा कि कम से कम कॉन्फिडेंस तो है, दिल्ली मेट्रो की रील्स के मुकाबले यह एनर्जी कुछ और ही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.