By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! प्रेमिका ने बहाने से बुला लिया प्रेमी, फिर घरवालों ने खूब पीटा और काट दिया प्राइवेट पार्ट
OMG! बताया जा रहा है कि युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया.
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के बुलाए जाने पर एक प्रेमी को जाना महंगा पड़ गया. आरोप है कि प्रेमी के साथ मारपीट की गई और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया. इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस के मुताबिक, नगर थाना के गोला बांध रोड निवासी एक युवक का प्रेम एक युवती के साथ लंबे समय से चल रहा था. आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी को किसी बहाने से बुलाया. इसके बाद प्रेमी युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया.
लड़की के घर वालों ने की शख्स की पिटाई
युवक के पिता ने बताया कि युवक का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है. दर्ज प्राथमिकी में युवती के मां, पिता और भाई को नामजद आरोपी बनाया गया है. नगर थाना के प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस अस्पताल में भर्ती युवक का बयान दर्ज कर आगे की कारवाई करेगी. आरोपी फिलहाल फरार हैं, तलाशी के लिए टीम बनाई गई है. बीते महीने बिहार के बेगूसराय से भी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी.
बेगूसराय में भी घटी थी घटना
बेगूसराय जिले में एक युवक को विवाहित प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी. मामला बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र का था, जहां कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. फिर शव को पास के ही बगीचे में छिपा दिया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि कटिहार जिले के बरारी का रहने वाला रमेश पासवान का मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव निवासी टुनटुन कुमार की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रमेश पासवान अपनी प्रेमिका से मिलने बेगूसराय पहुंचा था. इसी बीच महिला के पति ने उसे देख लिया और गोली मार दी थी. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
दिल्ली में हुआ बिहार के 4 कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर, AK-47 बरामद, विधानसभा चुनाव में आतंक फैलाने की थी साजिश
-
प्रेमिका से 'मेले बाबू ने थाना थाया' करता रहा मालिक, इधर शोरूम से गोल्ड ले गया चोर
-
ऑनर किलिंग का खौफनाक चेहरा: बिहार में नर्सिंग स्टूडेंट को अस्पताल में ससुर ने मारी गोली, इज्जत के नाम पर ले ली जान!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें