Girls Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस वीडियो हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. खास बात यह है कि यह डांस किसी भारतीय का नहीं बल्कि रशियन लड़कियों का है, जिन्होंने पंजाबी गाने ‘मुंडिया तो बचके रहीं’ पर ऐसा शानदार डांस किया कि देखने वाले दंग रह गए. वीडियो में रशियन लड़कियां लाल रंग की इंडियन ड्रेस पहनकर बेहद खूबसूरती से थिरकती नजर आती हैं. उनका कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर हर कोई फैन हो गया.
रशियन लड़कियों का डांस धमाल
इस वीडियो की खासियत सिर्फ रशियन लड़कियां ही नहीं, बल्कि वह लड़कों का ग्रुप भी है जो उनके साथ डांस करता दिखा. लड़के कुर्ता और जींस में नजर आए और उनकी एंट्री ने डांस का माहौल और भी रंगीन बना दिया. जैसे ही दोनों ग्रुप एक साथ डांस फ्लोर पर आए, माहौल पूरी तरह बदल गया. पंजाबी बीट्स और विदेशी डांसर्स का यह कॉम्बिनेशन इतना शानदार लगा कि हर कोई देखता ही रह गया. लड़के और लड़कियों के स्टेप्स एक-दूसरे से मैच करते हुए बेहद सिंक में थे, जिसे देखकर लोग कह उठे कि यह किसी प्रोफेशनल डांस शो का पार्ट लग रहा है.
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं. कमेंट्स में कई लोगों ने लिखा कि विदेशी लोग जब भारतीय गानों पर डांस करते हैं तो एक अलग ही खुशी मिलती है. वहीं कई यूजर्स ने कहा कि लड़कियों का डांस ग्रेस और एनर्जी से भरा हुआ है, जबकि लड़कों ने भी पूरी मेहनत के साथ माहौल को और मजेदार बना दिया. सबसे ज्यादा चर्चा रशियन लड़कियों के इंडियन आउटफिट और उनकी परफेक्ट पंजाबी बीट्स पकड़ने की हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.