By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Gold Chain Thief Video: सुनार की दुकान से सोने की चेन पहनकर भागने लगा लड़का, फिर जो हुआ वो चोर ने कभी नहीं सोचा होगा...
अचानक वो सोने की चेन को गले में पहने हुए ही स्टोर से भागने की कोशिश करने लगा.
Gold Chain Thief Video: सोने की चेन कोई सरेआम उड़ाने की कोशिश करे और उसका वीडियो वायरल हो जाए तो क्या कहेंगे. ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. वीडियो में सोने की चेन की चोरी करता एक लड़का दिख रहा है.
गहनों की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे ही होते हैं. और ये वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया. सोने की चेन की चोरी बाल-बाल होते बची है.
घटना थाईलैंड की बताई जा रही है. जहां एक दुकान में शख्स पहुंचा. उसने एक सोने की चेन पसंद की और उसे निकलवाया. फिर उसने सोने की चेन को गले में पहना और काफी देर तक वहीं घूमता रहा.
अचानक वो सोने की चेन को गले में पहने हुए ही स्टोर से भागने की कोशिश करने लगा. पर फिर जो हुआ उसे देखकर उस चोर का भी दिमाग हिल गया होगा.
दरअसल, स्टोर का दरवाजा लॉक था और चोर भागते हुए दरवाजे से जा टकराया. लोग इस वीडियो पर कमेंट कर बता रहे हैं कि ये घटना 2018 की है. पर अब ये एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
देखें वीडियो-
— people who died but are doing well (@jamorreram0) June 27, 2021
वीडियो को खबर लिखे जाने तक 673.6K views मिल चुके हैं. लोग चोर को मिले सबक को देखकर खुश हैं. बाद में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार भी किया.
Also Read:
-
Birthday Ka Video: केक कटने से पहले ही सब लूटकर खा गए मेहमान, बर्थडे बॉय के हाथ में रह गया सिर्फ चाकू | देखें वीडियो
-
बेटे सिकंदर ने पापा अनुपम खेर को मारा थप्पड़? सुन्न हो गया गाल... गुस्से में सीनियर एक्टर ने कहा-हिम्मत कैसे हुई..Viral Video
-
Husband Wife Ka Video: झगड़ा हुआ तो पत्नी ने ससुराल में बुला लिए गुंडे, पति के साथ सास-ससुर भी खूब पिटे बेचारे | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें