Viral Video: शख्स को मौत के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया Google Maps, जैसे किनारे पर पहुंचा दिखी खाई | देखिए वीडियो

Viral Video:सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की एक शख्स Google Maps को फॉलो करते हुए खाई के किनारे तक पहुंच जाता है.

Published date india.com Published: November 29, 2025 11:28 PM IST
Viral Video,
Viral Video,

Viral Video: एक समय था जब लोगों के पास न मोबाइल होते थे और न कोई डिजिटल नक्शा. यात्रा पर निकलते ही दुकानदारों, राहगीरों या ऑटो वालों से दिशा पूछकर ही लोग अपना रास्ता तय करते थे. कई बार थोड़ी दूरी चलने के बाद फिर किसी और से पूछना पड़ जाता था. आज भी लोग कभी-कभी ऐसा करते हैं, लेकिन स्मार्टफोन ने यह परेशानी बहुत कम कर दी है. मोबाइल आने के बाद गूगल मैप्स ने दिशा खोजने का तरीका बिल्कुल आसान कर दिया. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गूगल मैप को फॉलो करते हुए खाई के किनारे पहुंच जाता है. ये वीडियो दिखाता है की गूगल मैप्स पर पूरी तरह निर्भर रहना कभी-कभी खतरे का कारण बन सकता है.

गूगल मैप्स ने दिखाया ‘मौत का रास्ता’

वायरल वीडियो में एक शख्स पहाड़ के बिलकुल किनारे बाइक खड़ी किए हुए है. उसकी बाइक पर फोन लगा है और स्क्रीन पर गूगल मैप्स रास्ता दिखा रहा है. लेकिन समस्या यह है कि मैप्स जिस दिशा में जाने को कह रहा है, वहां सड़क है ही नहीं. उसके सामने सिर्फ एक गहरी खाई है. देखने वाले यही सोचते हैं कि अगर वह एक कदम भी आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसी डर और हैरानी ने इस वीडियो को लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया. कई लोग मानते हैं कि यह वीडियो शायद मजाक या मनोरंजन के लिए बनाई गई रील भी हो सकती है, लेकिन बात साफ है कि गूगल मैप्स भी कभी-कभी भ्रमित कर देता है.

देखिए वायरल वीडियों-

जमकर वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @theprincediaries_1 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को गूगल मैप के कैप्शन के साथ शेयर किया है. वायरल वीडियो को अबतक लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो को देख कर पता चलता है की चाहे गूगल मैप्स कितना भी सही क्यों न बताता हो, लेकिन सड़क पर चलते समय खुद देखना और आसपास की स्थिति समझना हमेशा ज्यादा सुरक्षित होता है. सिर्फ मोबाइल की स्क्रीन देखकर रास्ता तय करना कभी-कभी गलत साबित हो सकता है. इस वीडियो पर लोगों ने तरह–तरह की प्रतिक्रियाएं दीं, जिससे यह और भी दिलचस्प बन गया है. इसे देखकर लोग मजे भी ले रहे हैं और साथ ही यह बात भी समझ रहे हैं कि तकनीक का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.