Shocking Video: यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रही थी करोड़ों की कार, मगर देखते ही देखते जलकर खाक हो गई जगुआर

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई और धूं-धूं कर जलने लगी. घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Written by: Ikramuddin
Updated: June 5, 2026, 8:40 PM IST

Noida Fire Video: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई और धूं-धूं कर जलने लगी. घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से लगभग 5 से 6 किलोमीटर आगे हुई.

ये भी जरूर पढ़ें- VIDEO: पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते ही आग का गोला बन गई कार, सेकंडों में मच गई अफरा-तफरी

अचानक उठने लगा धुआं

बताया जा रहा है कि जगुआर कार सामान्य रूप से एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तभी अचानक से उसमें धुआं उठना शुरू हो गया. चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और कार से बाहर निकल गया. इसके कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को अवगत कराया गया.

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Fast (@khabarfast)

जलकर खाक हो गई पूरी कार

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन मालिकों को समय-समय पर अपने वाहनों की तकनीकी जांच करानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके. (इनपुट्स एजेंसी)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.