चुपके से बिल्ली के पास आकर बैठ गया हरा सांप, फिर जो हुआ जिंदगी में नहीं देखा होगा

सांप और बिल्ली से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर नेटिजन्स का भी दिमाग घूम गया.

Published date india.com Published: April 11, 2026 11:08 AM IST
Sanp Aur Billi Ka Video

सोशल मीडिया कब क्या देखने को मिल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता. कुछ नजारे साधारण से लगते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक देखे जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो बिल्ली और हरे रंग के सांप से जुड़ा है. इसमें एक बिल्ली और सांप का आमना-सामना दिखाया गया है. यह नजारा इसलिए खास है क्योंकि आमतौर पर ऐसे हालात में जानवरों के बीच डर या हमला देखने को मिलता है, लेकिन यहां कुछ अलग ही देखने को मिला. वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है.

सांप और बिल्ली का सामना

ध्यान खींच रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली एक जगह पर खड़ी होती है और किसी दूसरी दिशा में ध्यान लगाए रहती है. उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि उसके पास एक हरा सांप धीरे-धीरे रेंगते हुए पहुंच रहा है. सांप काफी पतला और शांत नजर आता है. वह बिना किसी हलचल के बिल्ली के पास ही ठहर जाता है. जैसे ही बिल्ली अचानक मुड़ती है, वह सांप को देखकर चौंक जाती है. कुछ पल के लिए वह उसके करीब जाकर उसे छूने या छेड़ने की कोशिश करती है, लेकिन फिर खुद को रोक लेती है.

एक्स पर देखिए वीडियो:

अंत का सीन करेगा हैरान

इस पूरे दृश्य में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि न तो बिल्ली डरती है और न ही सांप कोई आक्रामक प्रतिक्रिया देता है. दोनों ही कुछ पल तक एक-दूसरे के पास शांत रहते हैं और फिर बिल्ली धीरे-धीरे वहां से आगे बढ़ जाती है. यह वीडियो लोगों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि हर बार जानवरों के बीच टकराव जरूरी नहीं होता. कभी-कभी शांति और दूरी बनाकर भी हालात को संभाला जा सकता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इसे @TheeDarkCircle नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.