एलन मस्क के AI ने कर दिया गजब का कारनामा! Grok ने खुद के ही मालिक को पहना दी बिकनी, जानिए पूरा मामला

Elon Musk Bikini Photo: सोशल मीडिया पर Grok AI द्वारा बनाई गई एलन मस्क की बिकिनी वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई दंग रह गए .

Published date india.com Updated: January 2, 2026 6:51 PM IST
Elon Musk bikini photo
Elon Musk bikini photo

Grok AI: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलन मस्क की कुछ अजीब लेकिन चर्चा में रहने वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में एलन मस्क बिकिनी या छोटे कपड़ों में नजर आ रहे हैं. पहली नजर में ये तस्वीरें असली लगती हैं, लेकिन हकीकत में इन्हें एआई मॉडल Grok ने बनाया है. यूजर्स Grok की मदद से एलन मस्क की अलग-अलग तरह की तस्वीरें तैयार कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. यह ट्रेंड देखते ही देखते काफी लोकप्रिय हो गया है और लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं.

एलन मस्क का मजाकिया रिएक्शन

सबसे दिलचस्प बात यह है कि खुद एलन मस्क को इन तस्वीरों से कोई परेशानी नहीं है. वे इन वायरल तस्वीरों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी फोटो पर उन्होंने “Perfect” लिखा तो किसी पर हंसने वाला इमोजी डाल दिया. मस्क का यह हल्का-फुल्का रवैया लोगों को और ज्यादा आकर्षित कर रहा है. आमतौर पर बड़े बिजनेसमैन इस तरह की चीजों पर नाराज हो जाते हैं, लेकिन मस्क ने इसे मजाक की तरह लिया है, जिससे यह ट्रेंड और ज्यादा वायरल हो गया.

देखें वायरल पोस्ट

गूगल और OpenAI के AI मॉडल क्यों अलग हैं?

अगर गूगल के जेमिनी और OpenAI के ChatGPT की बात करें, तो ये एआई मॉडल इस तरह की तस्वीरें बनाने से साफ मना कर देते हैं. पहले भी कई बार यूजर्स ने इन एआई टूल्स से मशहूर लोगों की ऐसी तस्वीरें बनाने की कोशिश की, लेकिन मॉडल्स ने प्राइवेसी और सुरक्षा का हवाला देकर इनकार कर दिया. इसके उलट Grok बिना ज्यादा रोक-टोक के ऐसी तस्वीरें बना रहा है. यही वजह है कि Grok को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है.

बिल गेट्स भी बने निशाना

इस ट्रेंड में सिर्फ एलन मस्क ही नहीं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स भी शामिल हो गए हैं. Grok से बनाई गई कुछ तस्वीरों में बिल गेट्स को भी बिकिनी पहने दिखाया गया है. हालांकि, इन तस्वीरों में उनकी बॉडी एलन मस्क जैसी मस्कुलर नहीं दिखाई गई. इन तस्वीरों पर भी एलन मस्क ने मजेदार इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. इससे साफ है कि यह ट्रेंड मजाक के रूप में लिया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की तकनीक चिंता बढ़ाने वाली है.

बढ़ी प्राइवेसी की चिंता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब Grok से पूछा गया कि वह ऐसी तस्वीरें क्यों बना रहा है, तो उसने बताया कि यह उसके “Spicy Mode” की वजह से संभव हो पा रहा है. इस मोड की मदद से एआई किसी भी फोटो में कपड़े बदल सकता है. यही बात लोगों को डरा रही है. अब कोई भी सिर्फ एक साधारण प्रॉम्प्ट देकर किसी की भी तस्वीर बदल सकता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ChatGPT और Gemini जैसे एआई टूल्स ज्यादा सुरक्षित हैं, जबकि Grok जैसी तकनीक आने वाले समय में प्राइवेसी को लेकर बड़ी चुनौती बन सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.