VIDEO: दूल्हे को दहेज में मिले चार कबूतर और तीन जाल, दुल्हन के पिता ने बाजरा और गेहूं अलग से दिया

Funny Video Today: दूल्हे को मिले दहेज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है. वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: April 21, 2026 4:43 PM IST
Viral Video Today
शादी में मिले अनोखे दहेज का ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया अपने आप में बेहद मजेदार है. यहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर भावुक हो जाते हैं. मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है. वायरल वीडियो विवाह से जुड़ा है, जिसमें दुल्हन के पिता ने दहेज में कुछ ऐसी चीजें दी, जिसे देखकर शादी में मौजूद हर कोई चौंक गया. दहेज में मिली चीजों के नाम सुनकर कुछ सेकंड के लिए हर कोई एक-दूसरे का चेहरा देखने लगता है. मगर बाद कोई अपनी हंसी भी नहीं रोक पाता है. विवाह में मिले दहेज से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ये भी जरूर पढ़ें- दुनिया में पहली बार कहां मिला क्रूड ऑयल, सपने में भी नहीं सोच सकते हैं जवाब

दूल्हे को दहेज में मिले चार कबूतर

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर बैठा है. आसपास बाराती और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आते हैं. फ्रेम में ये नजारा शुरुआत में बेहद साधारण नजर आता है. मगर एकाएक भीड़ से एक शख्स खड़ा हुआ और दूल्हे को मिले दहेज से जुड़ी जानकारी देने लगा. शख्स ने अपनी पहली ही लाइन में बताया कि दूल्हा कबतूरबाज है. इसके बाद शख्स जो कुछ कहता है कि बार-बार सुनने का मन करेगा. वीडियो में शख्स पहले सभी से शांत होकर बैठने के लिए कहता है और दहेज से जुड़ी जानकारी देता है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

कबूरतरबाज निकला दूल्हा

शख्स कहता है कि लड़का कबूतरबाज है और उसे दहेज में चार कबूतर दिए गए हैं. शख्स आगे कहता है कि दूल्हे को दहेज में तीन जाल भी मिले हैं और इसमें एक जाल बहुत बड़ा है. बताया गया, ‘दो जाल कबूतरों को बाजार ले जाने वाले मिले हैं.’ विवाह में मौजूद शख्स दूल्हे को तीन क्विंटल गेहूं और डेढ़ क्विंटल बाजरा देने की जाककारी भी देता है. इसके अलावा कबूतरों की उड़ान के लिए काजू-पिस्ता के अलावा बहुत सारा पक्षियों से जुड़ा सामान दिया जाता है.

हजारों लाखों बार देखा गया वीडियो

मालूम हो दूल्हे को मिले अनोखे दहेज से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो अभी तरफ हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर asif.bazigar_up_21 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.