सड़कों पर पानी, नहीं मिली कैब, फिर 'कॉरपोरेट मजदूरों' ने किया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख यूजर्स हैरान

Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में बारिश से हाल-बेहाल हो गया है. कॉर्पोरेट कर्मचारियों के एक ग्रुप ने एक मिनी ट्रक किराए पर लेकर घर जाने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया.

Published date india.com Published: September 3, 2025 12:51 PM IST
email india.com By Anil email india.com twitter india.com | Edited by Anil email india.com twitter india.com
Gurgaon Viral Video: कॉर्पोरेट कर्मचारियों के एक ग्रुप ने एक मिनी ट्रक किराए पर लेकर घर जाने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया.

Viral Video: गुरुग्राम में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद यातायात पूरी तरह ठप हो गया और भारी जाम लग गया. फंसे हुए पैसेंजरों की स्थिति दिखाने वाले कई सारे वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कॉर्पोरेट कर्मचारियों का एक ग्रुप, एक मिनी ट्रक किराए पर लेकर घर जाने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाते हुआ दिखाई दे रहे हैं.

ओला, उबर और रैपिडो जैसे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म या तो कोई कैब नहीं दिखा रहे थे और जो दिखे वह बहुत ज्यादा सर्जचार्ज लगा रहे थे, इसलिए कर्मचारियों ने पानी से भरी सड़कों पर चलने के लिए एक पोर्टर मिनी ट्रक बुक कर लिया. अब वायरल हो रही वीडियो में वे फॉर्मल कपड़े पहने, ट्रक के पीछे सवार होकर पानी में डूबी सड़कों से सावधानीपूर्वक गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिनी ट्रक में घर गए लोग

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो का कैप्शन में लिखा है कि सभी हीरो कैप नहीं पहनते, कुछ पोर्टर चलाते हैं. वीडियो की शुरुआत में एक मिनी ट्रक पानी से भरी सड़क पर चलता हुआ दिखाई देता है. वीडियो में गाड़ी के अंदर की एक झलक भी दिखाते हैं, जिसमें लोग छत पर हाथ रखकर खुद को सहारा देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Gupta (@g.rohit71)

वीडियो देख यूजर्स ने निकाली भड़ास

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट किया कि यह दुखद है. गुरुग्राम में हमें जो कुछ झेलना पड़ रहा है, वह बेहद दुखद है. सरकार को इसकी जरा भी परवाह नहीं है, और लोगों ने मान लिया है कि गुरुग्राम कभी ठीक नहीं हो सकता, सभी सुरक्षित रहें.

वीडियो देख दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यह बिल्कुल भी सही नहीं है, इसकी तुरंत शिकायत की जानी चाहिए और अपने बॉस पर मुकदमा करो. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि यह सेवा विफल सार्वजनिक परिवहन और जलभराव वाली सड़कों से बेहतर है, यह कॉर्पोरेट मजदूरों का शहर है, इसका नाम बदलने की जरूरत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.