
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
देश के बड़े शहर जैसे दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक का है. ऑफिस टामिंग में लोग कई घंटें पहले ही अपने वाहन लेकर निकल जाते हैं, ताकि वह वक्त पर अपने ऑफिस पहुंच जाएं. ऐसा ही ऑफिस से घर आते वक्त लोग करते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. पोस्ट में एक कंपैरिजन किया गया, जिसमें ग्ररुग्राम से ग्रेटर नोएडा का टैक्सी का किराया दिखाया गया और दूसरी तरफ दिल्ली से लेह का हवाई किराया. पोस्ट में जो अंतर दिखा उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, क्योंकि जवाब भी कुछ ऐसा ही था.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली से लेह की फ्लाइट सिर्फ 1540 रुपये में मिल रही है, जबकि गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए टैक्सी का किराया 1952 रुपये तक पहुंच गया है. यह तुलना लोगों को हैरान कर रही है क्योंकि सामान्य तौर पर पहाड़ों तक जाने का खर्च हमेशा ज्यादा माना जाता है, लेकिन इस बार हालात उलटे नजर आ रहे हैं. सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित लेह की उड़ान लेना आज की तारीख में NCR की छोटी दूरी तय करने से भी सस्ता पड़ रहा है. इस पोस्ट ने एक बार फिर NCR में टैक्सी किरायों की बढ़ती लागत और यात्रियों की परेशानियों पर रोशनी डाली है.
पोस्ट में लिखा गया मजेदार लेकिन व्यंग्यात्मक कैप्शन—’सोचिए… पहाड़ों तक फ्लाइट से जाना एनसीआर पार करने से सस्ता है. कई लोगों ने इसे शेयर किया, जबकि अन्य ने इसे NCR के बढ़ते ट्रांसपोर्ट खर्च की सच्चाई से जोड़कर देखा. लोगों का मानना है कि NCR के अंदर टैक्सी किराए में surge pricing और peak hours का असर इतना बढ़ गया है कि छोटी दूरी का सफर भी तेजी से महंगा होता जा रहा है. इस तुलना ने आम लोगों की उस निराशा को भी सामने ला दिया है, जिसे वे रोजाना यातायात और बढ़ते किरायों के चलते झेलते हैं.
इस पोस्ट को @ohhodelhi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसपर लाइक कर कमेंट्स भी किएं. एक यूजर ने लिखा, सही बात है, सुबह सात बजे भी टैक्सी बुक करो तो 1500 से 1800 रुपये लग जाते हैं. अन्य ने सवाल किया कि ‘वापसी में लेह से दिल्ली की फ्लाइट कितनी सस्ती है?‘ कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि अगर NCR में ट्रैवल करना हो तो मेट्रो ही सबसे बेहतर और किफायती विकल्प है, क्योंकि टैक्सी किराया लगातार बढ़ता जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.