Gutka Maggi Man Sprinkles Pan Masala On Maggi Video Goes Viral On Internet See Here
इंटरनेट पर वायरल हुई 'गुटका मैगी', भैया की इस रेसिपी के लोगों ने खूब लिए मजे | देखें Video
Viral Video: वीडियो में शख्स पहले कढ़ाई में मैगी को तैयार करता है और फिर उसके ऊपर गुटके का पूरा पैकेट डाल देते हैं. इस अजीबोगरीब रेसिपी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
कानपुर की पहचान अब पान-मसाले और गुटके तक ही सीमित नहीं है, अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने शहर को और भी फेमस कर दिया. इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर अमित वर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कानपुर की फेमस गुटखा मैगी बनाते नजर आए. वीडियो में वह पहले मैगी तैयार करते हैं और फिर उसके ऊपर गुटखा (पान-मसाला) का पूरा पैकेट डाल देते हैं. इस अजीबोगरीब रेसिपी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हालांकि, यह डिश असलियत में कितनी ‘फेमस’ है, इसका जवाब कानपुर के लोग ही दे सकते हैं.
मैगी की ये अजीबोगरीब रेसिपी देख घूम जाएगा माथा
वायरल वीडियो में दिखाया गया कि कैसे एक साधारण मैगी को गुटखे का तड़का देकर पूरी तरह से खराब कर दिया. जब मैगी तैयार हो जाती है, तो शख्स उसमें गुटखे का पूरा पैकेट डालता है. इस अनोखे अंदाज ने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया. गुटखा मिलाकर मैगी बनाना स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक हो सकता है, यह किसी से छिपा नहीं है. वीडियो देखकर लोग न केवल इस रेसिपी से चौंक गए, बल्कि कई लोगों को घिन भी आई.
इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं हजारों लोग कमेंट भी कर चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, इसे खाना है या थूकना है? अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, गरुण पुराण में इसके लिए भी सजा है. एक और यूजर ने कहा, भाई, इसमें थोड़ा जहर भी डाल दो, वही बचा है. हालांकि, इस वीडियो को देखने वालों ने इसे मनोरंजन के तौर पर ही लिया, लेकिन कुछ लोग इसे कानपुर को बदनाम करने की कोशिश भी मान रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.