Gym Ka Video: जिम में जाते ही हिल गया शख्स, पैर पकड़कर खींचने लगा 'भूत' | डरा देगा Viral Video

Gym Ka Video: इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह शख्स के ऊपर जिम में 'भूत' का हमला हो जाता है. फिर जो हुआ वाकई डरा देगा.

Published date india.com Updated: March 29, 2025 4:29 PM IST
Gym Ka Video

Gym Ka Video: कोलंबिया में एक व्यक्ति नियमित कसरत करने के लिए जिम गया था, लेकिन वहां उसे ऐसी भयानक घटना का सामना करना पड़ा. जिसे देख कर उसके होश उड़ गए. वह जिम में कसरत कर रहा था, तभी अचानक उसने देखा कि एक गेंद अपने आप हिलने लगी. पहले तो उसे यह अपनी कल्पना लगा, लेकिन कुछ ही समय में उसे एहसास हुआ कि यह सामान्य नहीं था. गेंद का हिलना किसी अदृश्य शक्ति का संकेत था और वह डर गया. फ्रेम में आगे जो दिखाई दिया उसने वाकई सबके होश उड़ा दिए.

जिम में भूतिया घटना

आप देखेंगे कि जैसे ही उस व्यक्ति को यह एहसास हुआ कि कुछ अजीब हो रहा है, उसने जल्दी से अपना बैग उठाया और वहां से भागने की कोशिश की. लेकिन अचानक एक अदृश्य ताकत ने उसे खींचना शुरू कर दिया. यह स्थिति और भी डरावनी हो गई, क्योंकि वह खुद को मुक्त नहीं कर पा रहा था. किसी भूतिया शक्ति के कारण वह अपनी जगह से हिलने में असमर्थ था. डर से उसका दिल धड़क रहा था, और वह किसी तरह अपने आप को उस ताकत से बचाने की कोशिश कर रहा था. इस भूतिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यहां देखिए इंस्टाग्राम पर वीडियो को:

आफत में पड़ गई जान

इस वीडियो तो इंस्टाग्राम पर theneutral.pk नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे पूरी तरह से फर्जी मान रहे हैं और वीडियो की वास्तविकता पर सवाल उठा रहे हैं. वे इसे एक प्रैंक या एडिटेड वीडियो मानते हैं. फिर भी, वीडियो में जो दिखाया गया है उसे देख कर कई लोग यह मानने को तैयार हैं कि जिम में कुछ अदृश्य ताकत का असर था. यह घटना आजकल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. मामला कोलंबिया के एक जिम का बताया जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.