Gym Ka Video: जिम में सफाई कर्मचारी का मजाक उड़ा रहे थे बॉडी बिल्डर्स, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते | देखें वीडियो

Gym Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि कैसे बॉडी बिल्डर्स को सफाई कर्मचारी का मजाक उड़ाना भारी पड़ जाता है. उसने ऐसा जवाब दिया हर कोई हिल गया.

Published date india.com Published: January 2, 2026 12:31 PM IST
Gym Ka Video

Gym Ka Video: सोशल मीडिया पर प्रैंक से जुड़े मजेदार वीडियो खूब वायरल होते हैं. इनमें कई नजारे इतने फनी होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल ध्यान खींच रहा है, जो जिम में प्रैक से जुड़ा है. इसमें एक बॉडी बिल्डर ने जिम में ऐसा अंदाज दिखाया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. वीडियो मशहूर पावरलिफ्टर वलोडिमिर श्मोन्डेंको का बताया जा रहा है, जिन्हें ‘अनातोली’ के नाम से भी लोग जानते हैं. इसमें वो एक सफाई कर्मचारी बनकर जिम में आते हैं और फ्रेम में ऐसा सीन कैद होता है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए.

बॉडी बिल्डर ने किया प्रैंक

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शहूर पावरलिफ्टर वलोडिमिर श्मोन्डेंको जिम में सफाईकर्मी बनकर आते हैं. वे पोछा लगाते दिखते हैं और जानबूझकर अनाड़ी बनते हैं. जिम में मौजूद बड़े-बड़े बॉडीबिल्डर भारी वजन उठा रहे होते हैं. अनातोली जब वजन उठाने की कोशिश करते हैं, तो गिर जाते हैं. यह देखकर बॉडीबिल्डर उनका मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि यह काम तुम्हारे बस का नहीं है. अनातोली मासूमियत से एक जूस की कैन निकालकर कहते हैं कि इसे पीने से ताकत आएगी. इस पर सभी हंसने लगते हैं.

इंस्टाग्राम पर यहां देखिए वीडियो को:

भारी वजन उठाकर चौंकाया

वीडियो मे आप आगे देख सकते हैं कि अचानक अनातोली उस भारी वजन को एक झटके में आसानी से उठा लेते हैं, जिसे बॉडीबिल्डर मुश्किल से उठा पाते थे. इससे जिम में सन्नाटा छा जाता है. जो लोग हंस रहे थे, उनकी बोलती बंद हो जाती है और वे हैरानी से देखते रह जाते हैं.यह प्रैंक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @vladimirshmondenko पर शेयर किया गया है. वैसे भी अनातोली के वीडियो को लाखों-करोड़ों लोग देखते हैं और पसंद करते हैं. उनके प्रैंक न सिर्फ मजेदार होते हैं, बल्कि लोगों को हैरान भी कर देते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.