Haadi Ka Video The Family Members Made An Amazing Arrangement In The Wedding People Were Shocked After Watching The Video
Shaadi Ka Video: शादी में घरवालों ने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा | देखें वीडियो
Shaadi Ka Video: इंटरनेट पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कूड़ा इकट्ठा करने के लिए जबदस्त जुगाड़ लगाया है, जिसे देख लोग हैरान हो जा रहे हैं.
Shaadi Ka Video: भारत के लोग अपने हर काम के लिए कोई न कोई जुगाड़ जरूर लगा लेते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी में किए गए एक अनोखे जुगाड़ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. शादी में घरवालों ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि वीडियो देखने वाला शख्स अपना माथा पकड़ने पर मजबूर हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स उस इंसान की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिसने यह अनोखा जुगाड़ लगाया है और कमेंट बॉक्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दावल में कुछ लोग खाना खा रहे हैं. इतने में जब वीडियो जूम होता है, तो एक अनोखा जुगाड़ दिखता है. दरअसल, शादी में पत्तल और गिलास इकट्ठा करने के लिए डस्टबिन की जगह संदूक रखा गया था, जिसमें आमतौर पर हम लोग अपने कपड़े और जरूरी सामान रखते हैं. शादी में किए गए इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि जुगाड़ लगाने वाला इंसान काफी तेज दिमाग का है. साथ ही, इस पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस जुगाड़ के वीडियो को एक्स पर @AsurOfficial_ नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसका कैप्शन दिया गया है – ‘बड़े खतरनाक लोग हैं यार’ अब तक इस वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं, एक यूजर ने लिखा कि ‘अल्ट्रा प्रो मैक्स डस्टबिन.’दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ‘ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए.’ वहीं एक यूजर मजाक में लिखता है कि ‘इससे खतरनाक लोग और नहीं हो सकते’. इस तरह के कई जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, इन्हें देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब मौज काटते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.