हरिकृष्ण त्रिवेदी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुए युवा पत्रकार

पेशे से पत्रकार रहे हरिकृष्ण त्रिवेदी की स्मृति में बीते 4 सालों से युवा पत्रकारों को सम्मानित किया जा रहा है.

Published date india.com Updated: January 21, 2018 10:21 PM IST
Hari Krishna Trivedi memorial Youth Journalist Award 2018 | हरिकृष्ण त्रिवेदी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुए युवा पत्रकार

नई दिल्ली: राजधानी स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी स्मृति युवा नागरिक पत्रकार प्रोत्साहन पुरुस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर वर्ष 2017-18 में पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया. प्रिंट मीडिया की श्रेणी में ये पुरस्कार प्रसन्नजीत चक्रवर्ती को अपनी जन सामान्य से जुड़ी खबरों और साहित्य को बढ़ावा देने वाली रिपोर्टों के के लिए दिया गया. वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में ये पुरस्कार अमित और सुचित मंडलोई को ये पुरस्कार मिला.

अमित को ये पुरस्कार दूरदर्शन में रहते हुए बनाए गए दो कार्यक्रमों ‘दास्तान-ए-दिल्ली’ एवं ‘सफ़र लोकतंत्र का’ के लिए प्रदान किया गया. प्रसन्नजीत को एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला वहीं अमित और सुचित को इक्यावन- इक्यावन हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई. कार्यक्रम की आयोजक और ट्रस्टी कांता जोशी ने सभी विजेताओं प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.

अमित को इससे पहले भी उनके ऑनलाइन ओपिनियन मीडिया प्लेटफॉर्म चौपाल के लिए जर्मनी के मीडिया संस्थान डायचेवेले का द बॉब्स पुरस्कार मिल चुका है. अमित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों को दिया है जिन्होंने इन कार्यक्रमों के निर्माण में उनकी मदद की है. उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी पुरस्कार की समस्त धनराशि को पर्यावरण के क्षेत्र में चलाई जा रही उनकी मुहिम #SelfieWithSapling के लिए खर्च करेंगे.

बता दें इस पुरस्कार के लिए चयन और निर्णायक मंडल में जाने-माने इतिहासकार पुष्पेश पंत, शरद दत्त रहे. कार्यक्रम में आलोचक एवं मीडिया विश्लेषक प्रोफेसर सुधीश पचौरी ने ‘मीडिया का धर्म’ विषय पर व्याख्यान भी दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.