OMG! घर से बाहर निकलते ही बुजुर्ग पर हाथी का हमला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Hathi Ka Hamla: पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग जब अपने घर से बाहर निकले तो उन पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया.

Published date india.com Published: May 25, 2024 6:20 PM IST
Hathi Ka Hamla

Hathi Ka Hamla: जंगली हाथी के हमले से जुड़ी खबरें अलग-अलग इलाकों से सामने रहती हैं. मई की महीने में ही अब तक चार बार हाथी के हमले से जुड़ी खबरें सामने आईं. ताजा मामला तमिलनाडु का है. तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के गुडालूर में जंगली हाथी के हमले में 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान पलानी के तौर पर की गई है. पुलिस ने बताया कि पलानी जब अपने घर से बाहर निकले तो उन पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया.

बुजुर्ग पर हाथी का हमला

बुजुर्ग को तत्काल पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार हाथी ने आसपास की दो कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे पहले तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारथिअर विश्‍वविद्यालय परिसर के अंदर जंगली हाथी ने एक सुरक्षा गार्ड को कुचलकर मार डाला था. मृतक की पहचान शंमुघन के रूप में हुई थीं. बीते 12 मई को खबर आई थी कि तमिलनाडु के गुदलूर में जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया था.

उससे पहले पलक्कड़ में मातृभूमि टीवी का कैमरामैन एक नदी पार कर रहे जंगली हाथियों के झुंड का वीडियो बना रहा था. इस दौरान अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया था. वीडियो पत्रकार को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी. (इनपु्ट्स एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.