By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! जंगली हाथियों के झुंड का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, कैमरामैन की चली गई जान
Hathi Ka Hamla: हाथी ने कैमरामैन पर अचानक हमला बोल दिया. इलाज के लिए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.
Hathi Ka Hamla: वाइल्ड एनिमल्स के हमले से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती हैं. इनमें कई घटनाएं एकदम दहला देने वाले होते हैं. केरल से फिलहाल ऐसा ही एक मामला सामने आया है.
पलक्कड़ में मातृभूमि टीवी का कैमरामैन एक नदी पार कर रहे जंगली हाथियों के झुंड का वीडियो बना रहा था. इस दौरान अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया. वीडियो पत्रकार को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. मातृभूमि टीवी न्यूज चैनल में कार्यरत एवी मुकेश (34) बुधवार को पलक्कड़ के कोट्टेकड़ के वन क्षेत्र में हाथियों के एक झुंड की शूटिंग करने पहुंचे थे.
हाथी के हमले में हुई मौत
रिपोर्ट के अनुसार, हाथियों की शूटिंग के दौरान एवी मुकेश लड़खड़ा कर गिर गये. यह देखकर हाथी भड़क गया और उस पर हमला कर दिया. हालांकि, बाद में पत्रकार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री एके शशींद्रन ने युवा वीडियो पत्रकार के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की.
पलक्कड़ की घटना
एवी मुकेश लंबे समय से टीवी चैनल के दिल्ली ब्यूरो के लिए काम कर रहे थे. पिछले साल ही उनका तबादला पलक्कड़ ब्यूरो में कर दिया गया था. बीते महीने भी हाथी के हमले से जुड़ी खबर तेलंगाना से सामने आई है. कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में जंगली हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार डाला था. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें