OMG! होली मनाने रिश्तेदार के घर गया था ग्रामीण, लौटते समय जंगली हाथी ने कुचल दिया

Hathi Ka Hamla: बताया जा रहा है कि ग्रामीण होली मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर नरसिंहपुर गांव गये थे. जब वह अपने गांव वापस लौट रहे थे भी हाथी ने हमला कर दिया.

Published date india.com Published: March 27, 2024 6:07 PM IST
Hathi Ka Hamla

Hathi Ka Hamla: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नरसिंहपुर गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में रामसूरत गोड़ (65) की मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि मरकाडांड़ गांव निवासी रामसूरत गोड़ सोमवार को होली मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर नरसिंहपुर गांव गये थे. जब वह अपने गांव वापस लौट रहे थे, तब रात लगभग 11 बजे नरसिंहपुर गांव में नदी के करीब एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया. इस घटना में गोड़ की मौत हो गई.

जंगली हाथी ने किया हमला

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह वन विभाग को घटना की जानकारी मिली, तब घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चार हाथी अलग-अलग विचरण कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बीती रात वन विभाग के कर्मचारियों ने गोड़ को जंगल में जाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग द्वारा गांवों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है.

महीने की शुरुआत में हाथी के हमले से जुड़ी एक खबर तमिलनाडु से भी सामने आई थी. तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक जंगली हाथी ने 65 साल के एक किसान को कुचल कर मार डाला था. किसान की पहचान मयप्पन के रूप में हुई थी जो कडांगल्ली में अपनी भेड़ें चरा रहा था. एक जंगली हाथी अचानक झाड़ियों से निकला और मयप्पन पर हमला कर दिया. मयप्पन को सत्यमंगलम सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. (इनपुट्स एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.