By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! सोती हुई बुजुर्ग महिला को हाथी ने मार डाला, पति ने जैसे-तैसे बचाई जान
Hathi Ka Hamla: कोरबा वन संभाग के संभागीय वन अधिकारी अरविंद पीएम ने बताया कि हमला उस समय हुआ जब गांव के समीप खेत में महिला और उनके पति अपनी झोपड़ी में सो रहे थे.
Hathi Ka Hamla: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जंगली हाथी ने कुचलकर 65 वर्षीय एक महिला को मार डाला. पिछले एक महीने में इस क्षेत्र में इस हाथी के हमले में यह पांचवीं मौत का मामला है. अधिकारियों ने यह शनिवार को जानकारी दी. एक वन अधिकारी ने बताया कि बाल्को वन क्षेत्र में बाघमारा गांव के पास हाथी ने दो सांड को भी मार डाला. कोरबा वन संभाग के संभागीय वन अधिकारी अरविंद पीएम ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के समीप खेत में जब भलाई बाई और उनके पति अपनी झोपड़ी में सो रहे थे, तब हाथी ने उनपर हमला किया.
हाथी ने अचानक किया हमला
उन्होंने बताया कि भलाई बाई के पति ने वहां से भागकर अपनी जान बचा ली. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वन अधिकारी ने बताया कि भलाई बाई के परिवार को 25000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है तथा बाकी पौने छह लाख रुपये प्रक्रिया के अनुसार बाद में दिये जायेंगे.
बुजुर्ग शख्स को भी मार डाला
इसी हाथी ने कोरबा जिले के काठघोड़ा वन संभाग में चार सितंबर को एक बुजुर्ग को मार डाला था. इस संबंध में कटघोरा वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) कुमार निशांत ने बताया था कि यह घटना पाली उप-रेंज के वन क्षेत्र के थड़पखान गांव की है जब मेवा राम धनुहार अपने घर पर थे. उन्होंने बताया कि हाथी की मौजूदगी का आभास होने पर वह घर के पीछे अपने सब्जी के बगीचे में गए तो उन्हें हाथी दिखा. उसी दौरान हाथी ने बुजुर्ग को अपनी सूंड से पकड़ लिया और कुचलकर मार डाला. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
Funny Video Today: सपेरा लेकर नाराज पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा शख्स, दरवाजे पर ही बजवाने लगा बीन | देखें वीडियो
-
Dulhan Ka Video: ससुराल में पहले दिन ही दुल्हन ने दिखा दिए तेवर, जिसने भी देखा हिल गया | देखें वीडियो
-
Shadi Ka Video: बिना तामझाम की शादी ने जीता लोगों का दिल, देखकर नजरें नहीं हटा पाएंगे आज | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें