By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! सैर करने निकली महिला पर अचानक जंगली हाथी ने किया हमला, कुचलकर ले ली जान
Hathi Ka Hamla: बताया जा रहा है कि हाथी अपने दल से अलग होकर अक्रामक हो गया था. उसने सुबह सैर करने निकली महिला पर हमला कर जान ले ली.
Hathi Ka Hamla: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रलिया गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में गायत्री राठौर (55) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दल से छूटे हाथी को बृहस्पतिवार को रलिया गांव के करीब देखा गया था. गांव में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान जब हाथी रलिया गांव के सड़क पर था तब वहां सुबह सैर के लिए निकली राठौर का सामना हाथी से हो गया.
हाथी ने महिला को कुचला
अधिकारियों ने बताया कि जब राठौर वहां से भागने लगी तब हाथी ने राठौर को पकड़ लिया और उसे कुचल दिया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल भी गांव पहुंच गया था. कटघोरा के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये दी गई है.
दल से अलग हुआ था जंगली हाथी
सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद शेष 5.75 लाख रुपए दिए जाएंगे. निशांत ने बताया कि दल से अलग हुआ हाथी आक्रामक होता है. हाथी ने हरदीबाजार क्षेत्र के खोडरी गांव में पांच पशुओं को भी कुचल दिया था. इनमें गाय और बछड़े शामिल हैं. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
Girl Dance Video: शादी में झूम-झूमकर नाचने लगी लड़की, तभी मम्मी ने दिया ऐसा रिएक्शन | देखें वीडियो
-
Chor Ka Video: रिश्वत लेकर मालिक के घर में ही चोरी करवाने लगा डॉगी, फिर सुरक्षित बाहर भी पहुंचा आया | देखें वीडियो
-
Viral Video: शाहरुख नाम से ऑर्डर आते ही खुश हो गया डिलीवरी बॉय, मगर 'मन्नत' पहुंचते ही टूट गया बेचारा | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें